Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

आचार संहिता में हिस्ट्रीशीटर लापता, आधा दर्जन सलाखों के पीछे

– नैनीताल जिला पुलिस की लिस्ट में दर्ज हैं कुल 147 हिस्ट्रीशीटर, 26 की तलाश

History sheeter absconding from Nainital district, DDC : नैनीताल जिले में निकाय चुनाव सिर पर हैं और आचार संहिता लागू है, लेकिन जिले के दो दर्जन से ज्यादा हिस्ट्रीशीटर लापता है। ये पेशेवर अपराधी हैं और संभावना है कि ये हिस्ट्रीशीटर चुनाव में खलल डाल सकते हैं। पुलिस इन हिस्ट्रीशटीर को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पूरी जद्दोजहद कर रही है। जिले में कुल 147 हिस्ट्रीशीटर हैं और कई पहले से ही सलाखों के पीछे हैं, लेकिन जो फरार है वो पुलिस के लिए सिर दर्द से कम नहीं है। वहीं दूसरी ओर लाइसेंसी असलहों के जमा होने की रफ्तार भी बेहद धीमी है।

आंकड़ों के मुताबिक पुलिस के रिकॉर्ड में कुल 147 हिस्ट्रीशीटर हैं। जिनमें से 113 हिस्ट्रीशीटर वर्तमान में मौजूद हैं। 26 लापता हैं। इन आरोपियों के खिलाफ चोरी, डकैती, अराजकता, झगड़ा-फसाद व अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। दो हिस्ट्रीशीटरों की पूर्व में मौत हो चुकी है। साथ ही छह हिस्ट्रीशीटर पहले से ही जेल में हैं। एक के खिलाफ पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है। इसके अलावा गुंडा अधिनियम में नैनीताल जिले में पुलिस ने नौ के चालान किए हैं।

नौ वांछित अभियुक्त हैं जिनमें से एक की गिरफ्तारी हो पाई है। बाकी आठ की गिरफ्तारी शेष है। एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों और वांछित अपराधी जो फरार या लापता हैं, उनकी गिरफ्तारी को टीमें लगी हैं। निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त इंतजाम
पुलिस ने जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा का खाका खींच लिया है। इन स्थानों पर न सिर्प पुलिस के अतिरिक्त इंतजाम होंगे बल्कि पैरा मिलिट्री फोर्स भी लगाई जाएगी। सिर्फ हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में ही 12 अति संवेदनशील और 18 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं और हर केंद्र में कई-कई बूथ हैं। इसके अलावा बनभूलपुरा में भी शांतिपूर्ण चुनाव पुलिस के लिए अग्नि परीक्षा से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top