Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बंद हो जाएंगे हल्द्वानी के ब्लड बैंक, जल्द लटकेगा ताला

– ब्लड बैंक के संचालन पर आया बड़ा फैसला, लाइसेंस अवधि समाप्त होने के बाद बंद हो जाएंगे ब्लड बैंक

Haldwani’s blood banks will be closed, DDC : हल्द्वानी में जहां-तहां खुले ब्लड बैंकों पर जल्द हो ताला लगने वाला है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के रक्त केंद्र प्रभाग ने ब्लड बैंकों को लेकर नई गाइड लाइन जारी की है।

अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि अस्पताल से बाहर खुले रक्त केंद्रों के लाइसेंसों का अब नवीनीकरण नहीं होगा। जो रक्त केंद्र अस्पताल परिसर के भीतर स्थित नहीं हैं, उन्हें अब लाइसेंस देने या नवीनीकरण के लिए विचार नहीं किया जाएगा।

विभाग के अपर आयुक्त जग्गी ने कहा कि प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ रक्त सेंटर वर्तमान में अस्पताल परिसर से बाहर संचालित हो रहे हैं। अब नई गाइड लाइन के तहत केवल अस्पताल परिसर के भीतर स्थित रक्त केंद्र ही लाइसेंस देने या नवीनीकरण के लिए विचार के पात्र होंगे। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड का कार्यालय रक्त केंद्रों के संचालन में सुरक्षा और नियामक अनुपालन के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस उपाय का उद्देश्य राज्य भर में रक्तदान सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ाना है। उल्लेखनीय है कि इस फैसले के बाद अस्पताल परिसर के बाहर बने रक्त केंद्र लाइसेंस के नवीनीकरण न होने पर बंद हो जाएंगे। यह रक्त केंद्र तभी तक संचालित होंगे जब तक उनके पास लाइसेंस की अवधि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top