Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

ट्रंचिंग ग्राउंड के सामने कार और ट्रक में टक्कर, सगी बहनों समेत चार घायल

– ट्रंचिंग ग्राउंड के सामने गलत बनाया गया कट बना हादसे की वजह, कार के परखच्चे उड़े

Accident on Gaula bypass, DDC : गौला बाईपास पर शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक और कार में भीषण भिड़ंत हो गई। जबदस्त हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार सगी बहनों समेत चार युवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचाया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है और एक बार हादसे की वजह ट्रंचिंग ग्राउंड के सामने हाईवे पर गलत बना कट बना।

जानकारी के मुताबिक गौलापार की ओर से एक ट्रक ट्रंचिंग ग्राउंड की ओर जा रहा था। चालक ने ट्रंचिंग ग्राउंड के सामने बने कट से ट्रक को गलत दिशा में डाल दिया और शनिबाजार क्रॉसिंग की ओर बढ़ने लगा। तभी शनिबाजार क्रॉसिंग से ट्रंचिंग ग्राउंड की ओर जा रही कार बेहद तेजी से ट्रक से टकरा गई।

हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार लोग लहूलुहान हो गए। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए। हादसे के तुरंत बाद लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी, साथ ही राहत कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद हाईवे पर यातायात भी बाधित हुआ। कार में अंबा विहार निवासी करन सिंह (29 वर्ष) पुत्र विजय सिंह, कलावती कालोनी निवासी नेहुल कबडवाल (29 वर्ष) पुत्र धीरेंद्र कबडवाल, गोरापड़ाव निवासी सगी बहनें कोमल टम्टा (28 वर्ष) व हर्षिता टम्टा (20 वर्ष) पुत्रियां रविंद्र प्रसाद सवार थे। प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top