Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

जेल में बंद अब्दुल मलिक की बहू ने छात्र को कार से कुचला

– बनभूलपुरा हिंसा मामले में बेटा भी पिता के साथ बंद है नैनीताल जेल में

Abdul Malik’s daughter-in-law crushed by car, DDC : बनभूलपुरा हिंसा के मामले में जेल में बंद अब्दुल मलिक की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक अन्य मामले में अब उसकी बहू के खिलाफ भी हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया। उस पर एक छात्र को कार से कुचल कर मारने का आरोप है। मलिक का बेटा भी पहले से ही जेल में बंद है। जबकि मलिक की पत्नी को बमुश्किल ही जमानत मिली है।

पुलिस को दी तहरीर में अंबेडकरनगर वार्ड 27 बरेली रोड निवासी रेखा पत्नी स्व.रविंद्र कुमार ने लिखा, बीती 17 अगस्त की दोपहर उनका बेटा भानु सागर पुत्र स्व. रविन्द्र कुमार सागर डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय की ओर गया था। बताया कि वह अपने दोस्त के घर स्कूल कार्य की कापी लेने जा रहा था। तभी कार संख्या यूके04 एएफ 9828 की महिला चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। बुरी तरह लहूलुहान भानु को मौके पर मौजूद लोगों ने डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया।

हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 19 अगस्त को उसकी मौत हो गई। रेखा का आरोप है कि कार वार्ड नंबर 8 बनभूलपुरा निवासी आईशा पत्नी अब्दुल मोईद चला रही थी। अब्दुल मोईद, अब्दुल मलिक का बेटा है और वह भी पिता के साथ जेल में बंद है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि महिला पर तेजी व लापरवाही से कार चलाकर किसी की जान लेने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top