Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

भाई भगा ले गया नाबालिग पड़ोसन, बहन ने फिरौती में मांगी शादी

– भगा कर कानपुर ले गया था, मुकदमा होते ही बनभूलपुरा में छोड़ कर भागा

Minor eloped with neighbor, DDC : हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र से एक युवक नाबालिग पड़ोसन को लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने युवक की बहन से बाद की तो उसने लड़की के बदले में उसके भाई से शादी और पांच हजार रुपये की मांग कर दी। मामला पुलिस तक पहुंचा और जैसे ही युवक को मुकदमा दर्ज होने की खबर मिली तो वह किशोरी को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में छोड़ कर फरार हो गया। काठगोदाम पुलिस अब युवक की तलाश में जुटी में है।

काठगोदाम थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला हिमांशु 17 जुलाई को उनकी 15 साल की बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ कानपुर भगा ले गया। युवक की बहन से जब उन्होंने शिकायत की तो उसने भी किशोरी की शादी हिमांशु से कराने का दबाव बनाया और किशोरी को वापस लाने के एवज में पांच हजार रुपये की मांग की। जिसके बाद महिला काठगोदाम पुलिस के पास पहुंच गई।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी जैसे ही युवक को मिली तो वह लड़की को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के छत्री चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हिमांशु उसे अपने साथ कानपुर ले गया था। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top