Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

अग्निवीर में हुआ फेल तो दोस्तों संग खड़ी की चोरों की गैंग

अग्निवीर फेल का बैट्री चोर गैंग, खुलासा करते सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी।

– बहेड़ी के एक ही गांव के तीन चोर कबाड़ी संग बनभूलपुरा के हत्थे चढ़े, खनन वाहनों से चुराई थीं आधा दर्जन बैट्री

Agniveer failed, vicious thief gang, DDC : अग्निवीर बनकर सेना की वर्दी पहनने का सपना अधूरा रह गया तो एक युवक ने अपराध का रास्ता चुन लिया। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में फेल होने के बाद उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बैट्री चोरों की गैंग बना ली। उत्तर प्रदेश के बहेड़ी (बरेली) से हल्द्वानी आकर गैंग ने गौला नदी क्षेत्र में खड़े खनन डंपरों को निशाना बनाया। बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों और एक कबाड़ी को गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का खुलासा किया है।


ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गौला नदी से रेत और आरवीएम ढोने वाले डंपर रात में वन निगम गेट के बाहर नंबर लगाकर खड़े होते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए गैंग रात के अंधेरे में पहुंचती थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार से आए और एक-एक कर डंपरों की बैट्री खोलकर कार में लादते रहे। शुरुआती जांच में छह डंपरों से चोरी की बात सामने आई, लेकिन बाद में लगभग 19 वाहनों से बैट्री चोरी की पुष्टि हुई।

सुबह जब चालकों ने डंपर स्टार्ट करने की कोशिश की तो सेल्फ नहीं लगा। जांच करने पर बैट्री गायब मिलीं, जिससे हड़कंप मच गया।


तहरीर पर मुकदमा, 100 से ज्यादा CCTV खंगाले

लाइन नंबर 13, आजादनगर बनभूलपुरा निवासी जुहैब आलम पुत्र शमशाद हुसैन की तहरीर पर 12 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया।

सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बहुउद्देशीय भवन में प्रेस वार्ता कर बताया कि जांच एसआई मनोज यादव को सौंपी गई थी। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की।


चार आरोपी गिरफ्तार, कार और 6 बैट्री बरामद

14 फरवरी को पुलिस ने गौला बाईपास रोड से तीन चोरों और एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में—

  • विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह (25 वर्ष)
  • रंजीत सिंह पुत्र ख्याली राम (24 वर्ष)
  • रंजीत सिंह पुत्र राम भरोसे (26 वर्ष)
  • कबाड़ी जलील अहमद पुत्र अली शेर

तीनों आरोपी ग्राम पिंडारी अशोक, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उप्र) के रहने वाले हैं। कबाड़ी का संबंध अब्बास नगर, बहेड़ी और स्थायी पता नगलिया कलां, थाना शेरगढ़, जिला बरेली से है।

पुलिस ने छह बैट्री और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है।


अग्निवीर सत्यापन में खुला था पुराना मुकदमा

कोतवाल दिनेश सिंह फर्त्याल के अनुसार, आरोपी विनोद कुमार ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा पास की थी। वर्ष 2023 में सत्यापन के दौरान बहेड़ी थाने से रिपोर्ट मांगी गई तो उसके खिलाफ पहले से चोरी का मुकदमा दर्ज मिला। इसी आधार पर भर्ती रुक गई। इसके बाद उसने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की राह पकड़ ली। तीनों पर पहले से चोरी के मामले दर्ज हैं।


19 चोरी, 6 बरामद… बाकी भी दें तहरीर

पुलिस के अनुसार, गैंग ने कई बार गौला नदी क्षेत्र में खड़े डंपरों से बैट्री चोरी की। कुछ बैट्री आसपास छिपाकर रखी जाती थीं और मौका देखकर उठा ली जाती थीं। चोरी की बैट्री कबाड़ी जलील अहमद को बेची जाती थी, जो कुछ बैट्री आगे बेच चुका है।

सीओ सिटी ने अपील की है कि जिन वाहन स्वामियों की बैट्री चोरी हुई है, वे तहरीर दें ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। कबाड़ी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।


चोरी के लिए खरीदी कार, समाज में ओढ़ा नकाब

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी के मकसद से ही एक लाख रुपये में स्विफ्ट कार खरीदी थी, लेकिन अपने नाम ट्रांसफर नहीं कराई। योजना थी कि एक बड़ी चोरी से ही कार की कीमत निकाल ली जाएगी।

विनोद खुद को सेना की तैयारी करने वाला बताता था। एक आरोपी खनन कार्य से जुड़ा था, जिससे उसे डंपरों की गतिविधियों की जानकारी मिली। तीसरा आरोपी किराये की वैन चलाता था। सभी ने समाज में अपनी अलग छवि बना रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top