Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

हल्द्वानी उपकारागार में कैदी की गिनती बिगड़ी, जेल में मचा हड़कंप

हल्द्वानी उप कारागार में कैदी के भागने से मचा हड़कंप।

– जेल के गेट बंद कर सायरन बजाया गया, बाद में दोबारा गिनती में स्थिति साफ हुई

Prisoner Count Falls Short in Haldwani Sub Jail, DDC : हल्द्वानी उपकारागार में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कैदियों की गिनती के दौरान संख्या में गड़बड़ी सामने आई। एक कैदी कम मिलने की आशंका पर जेल प्रशासन ने तत्काल जेल के सभी गेट बंद कर दिए और सुरक्षा सायरन बजा दिया। पूरे परिसर में चौकसी बढ़ा दी गई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की तैयारी शुरू कर दी गई। बाद में दोबारा गिनती होने पर स्थिति स्पष्ट हुई और जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली।

जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि रोज की तरह बुधवार को भी कैदियों और बंदियों से मिलने के लिए लोग बड़ी संख्या में उपकारागार पहुंचे थे। मिलाई प्रक्रिया के तहत बैरक से 73 बंदियों और कैदियों को खुले परिसर में लाया गया था। मुलाकात का समय समाप्त होने के बाद जब दोबारा गिनती की गई तो संख्या 74 निकली।

संख्या बढ़ने से जेल प्रशासन सकते में आ गया। हालांकि कुछ देर बाद फिर से गिनती कराई गई तो संख्या 73 ही मिली। इसके बाद आशंका जताई गई कि कोई कैदी फरार हो गया है। आनन-फानन में जेल के सभी प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए और बाहर से मिलने आए लोगों को भी अंदर ही रोक लिया गया।

जांच के दौरान पता चला कि बैरक से बाहर लाते समय एक बंदी कुछ सामान लेने के लिए दोबारा बैरक में चला गया था। बाहर लौटने पर उसे दोबारा गिन लिया गया, जिससे पहली गिनती में संख्या 74 हो गई। बाद में वास्तविक संख्या 73 मिलने पर पूरा मामला साफ हुआ।

जेल अधीक्षक ने इसे कारागार कर्मियों की बड़ी चूक बताते हुए संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top