Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

चौकी प्रभारी को वाहन से कुचलने की कोशिश, चालक फरार

– चेकिंग कर रहे थे चौकी इंचार्ज, बिना हेलमेट भागे स्कूटी सवार ने उड़ाया

Attempt to crush Mandi Chowki in-charge, DDC : हल्द्वानी में बरेली रोड पर एक स्कूटी सवार ने मंडी चौकी प्रभारी को कुचलने की कोशिश की। हादसे में उनका हाथ टूट गया। घटना को अंजाम देने वाला मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सोमवार की शाम साढ़े सात बजे चौकी इंचार्ज विजय मेहता बरेली रोड पर अपनी चौकी के बाहर ही सिपाहियों के साथ मिलकर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच हल्द्वानी की ओर से एक युवक बगैर हेलमेट के लालकुआं की ओर जा रहा था। जिसे चौकी इंचार्ज ने देख लिया और रोकने का प्रयास किया।

युवक ने रुकने के बजाय सीधे चौकी इंचार्ज को कुचलने का दुस्साहस किया और उनके ऊपर ही स्कूटी चढ़ा दी। चौकी इंचार्ज गिरकर चोटिल हो गए। साथी जवान उन्हें डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे। उनका दाहिना हाथ टूट गया है और शरीर में कई जगह गुमचोट आई है। इधर, घटना के बाद स्कूटी सवार युवक शनिबाजार की ओर फरार हो गया है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। देर रात चौकी इंचार्ज विजय मेहता की ओर से कोतवाली में अज्ञात युवक के विरुद्ध तहरीर सौंप दी गई है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक का कहना है कि आरोपित पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top