Breaking News
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर
टांडा जंगल में पड़ा फार्म वॉचर का शव, जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम।
हमप्याला बना हत्यारा, नशे और गुस्से के कॉकटेल ने उड़ा दी दोस्त की गर्दन

हल्द्वानी जेल में बन रहे मंडुवे के बिस्कुट, खुले बाजार में जल्द होगी बिक्री

हल्द्वानी उपकारागार की बेकरी में बन रहे स्वादिष्ट उत्पाद।

– हल्द्वानी उपकारागार में कैदियों द्वारा तैयार मंडुवे के बिस्कुट, बन, पेटीज और अन्य बेकरी उत्पाद जल्द मिलेंगे खुले बाजार में

Haldwani Sub Jail Bakery, DDC : नैनीताल जिले में हल्द्वानी की 123 साल पुरानी उपकारागार अब सिर्फ कैदियों को रखने की जगह नहीं, बल्कि हुनर और आत्मनिर्भरता का केंद्र बनती जा रही है। अंग्रेजों के दौर में वर्ष 1903 में बनी इस जेल में अब कैदी और बंदी बेकरी उत्पाद तैयार कर रहे हैं, जिन्हें जल्द खुले बाजार में उतारने की तैयारी है।

उपकारागार में संचालित बेकरी यूनिट में मंडुवे के बिस्कुट, बन, पेटीज, क्रीमरोल समेत कई उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा मंडुवे के हेल्दी बिस्कुटों की हो रही है, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद बताए जा रहे हैं।

करीब तीन वर्ष पहले जेल प्रशासन ने बेकरी यूनिट की शुरुआत की थी। शुरुआत में कैदियों को प्रशिक्षण दिया गया और अब वे प्रोफेशनल तरीके से उत्पाद तैयार कर रहे हैं। जेल परिसर में इनकी बिक्री पहले से हो रही है, जबकि अब इन्हें खुले बाजार तक पहुंचाने की योजना तैयार कर ली गई है।

जेल प्रशासन ने उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांड लोगो पर भी काम पूरा कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि व्यापारियों को ये उत्पाद बाजार दर से कम कीमत पर थोक में उपलब्ध कराए जाएंगे।

उपकारागार के जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय ने बताया कि बेकरी उत्पादों को बाजार में उतारने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इच्छुक व्यापारी सीधे जेल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। फिलहाल फुटकर बिक्री की योजना नहीं है।

हम बेकरी उत्पादों को खुले बाजार में उतारने के लिए तैयार हैं। व्यापारियों को यह सस्ते दाम पर उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक व्यापारी थोक खरीद के लिए जेल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।
— प्रमोद पांडेय, जेल अधीक्षक, उपकारागार हल्द्वानी

जजी कोर्ट कैंटीन तक पहुंच चुके हैं जेल के उत्पाद
हल्द्वानी उपकारागार की बेकरी में तैयार उत्पादों का ट्रायल सफल माना जा रहा है। जेल परिसर में बिक्री के बाद अब इनकी सप्लाई जजी कोर्ट की कैंटीन तक हो रही है। जेल प्रशासन के अनुसार उत्पादों को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और अब तक किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई है।

जेल में बेकरी ही नहीं, फर्नीचर और पेंटिंग भी तैयार
उपकारागार में बंदी और कैदी बेकरी उत्पादों के अलावा कई अन्य सामान भी तैयार कर रहे हैं। इनमें गमला स्टैंड, बैग, कपड़े, गौरैया के घोंसले, लकड़ी के मंदिर, कुर्सियां, मेज और अन्य फर्नीचर शामिल हैं। कैदियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। सस्ते दाम और बेहतर गुणवत्ता के कारण इन उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top