Breaking News
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर
टांडा जंगल में पड़ा फार्म वॉचर का शव, जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम।
हमप्याला बना हत्यारा, नशे और गुस्से के कॉकटेल ने उड़ा दी दोस्त की गर्दन

पहलगाम हमला : अब केंद्रीय बल के हाथ पर्यटन स्थलों की सुरक्षा

पहलगाम हमले के बाद नैनीताल में सुरक्षा केंद्रीय बल के हाथ।

– नैनीताल हाईअलर्ट पर, पर्यटन सीजन और चारधाम यात्रा में सुरक्षा बढ़ी, दो कंपनी केंद्रीय बल तैनात

Central Forces Take Charge of Security at Tourist Destinations, DDC : पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद नैनीताल जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। पर्यटन सीजन, चारधाम और मानसखंड यात्रा को देखते हुए केंद्र सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में केंद्रीय सुरक्षा बलों की दो कंपनियां तैनात की गई हैं। नैनीताल, हल्द्वानी, कैंची धाम और यात्रा मार्गों पर चौकसी कई गुना बढ़ा दी गई है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बुधवार को बताया कि पिछले साल पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमले किए थे। इसे देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। गृह मंत्रालय की ओर से मिले निर्देशों के बाद जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में सशस्त्र जवानों की तैनाती कर दी गई है। खुफिया विभाग भी लगातार निगरानी कर रहा है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की एक कंपनी को काठगोदाम, हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में तैनात किया गया है, जबकि दूसरी कंपनी कैंची धाम, नैनीताल, मल्लीताल और हाईकोर्ट रूट पर सुरक्षा संभाल रही है।

पुलिस का कहना है कि इन बलों का उद्देश्य सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) के रूप में तत्काल कार्रवाई करना भी है। जरूरत पड़ने पर ये टीमें आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की तरह सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

पर्यटन स्थलों, होटल क्षेत्रों, पार्किंग स्थलों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त गश्त बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग भी सघन की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि यात्रा सीजन में हुड़दंग, अव्यवस्था या कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

कैंची धाम और नैनीताल पर विशेष नजर
नीब करौरी बाबा के कैंची धाम में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए कैंची धाम, नैनीताल और मल्लीताल क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र भी सक्रिय किया गया है।

पर्यटकों और यात्रियों से पुलिस की अपील
नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान संयम और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि डायवर्जन प्लान और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा इंतजामों का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और निर्बाध यात्रा अनुभव देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top