Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

छात्र नेताओं को पुलिस का संरक्षण, डॉक्टर पीटने वाले ले आए स्टे

रेडिएंट हॉस्पिटल के बाहर डॉ.पुनीत को पीटते छात्र नेता

– 5 जुलाई को रेडिएंट हॉस्पिटल के मालिक से छात्रसंघ अध्यक्ष व साथियों ने की थी लूट

Assault with Dr. Puneet Kumar Goyal, DDC : लॉरेंस विश्नोई के गुर्गों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस रेडिएंट हॉस्पिटल के मालिक डॉ.पुनीत कुमार गोयल से मारपीट कर लूटपाट करने को गिरफ्तार नहीं कर पाई। मामले में छात्र संघ अध्यक्ष सूरज रमोला समेत छह लोगों के खिलाफ मुखानी पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की इस छूट का लाभ उठाते हुए तीन आरोपी कोर्ट से स्टे ले आए। हालांकि स्टे न लाने वाले छात्रसंघ अध्यक्ष समेत तीन को पुलिस अब भी गिरफ्तार कर सकती है।

पीट कर लूट लिए थे 40 हजार रुपये
हिल्स व्यू एन्क्लेव लोहरियासाल मल्ला मुखानी निवासी डॉ. पुनीत कुमार गोयल के साथ ये घटना बीती 5 जुलाई को घटी। घटना के वक्त वह केवीएम स्कूल के सामने स्थित अपने रेडिएंट हॉस्पिटल में ओपीडी में मरीज देख रहे थे। उसी समय छात्र नेता विशाल सैनी साथियों को लेकर उनके केबिन में दाखिल हुआ और गिरेहबान पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही दराज में रखे 40 हजार रुपये भी निकाल लिए।

अस्पताल से निकाल कर पीटा
कुछ देर बाद ही छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज रामोला, हितेश जोशी, राहुल मठपाल, मनीकेत तोमर, मोहित खोलिया व अन्य वहां पहुंच गए। उन्होंने भी जमकर पीटा। किसी तहर बचकर वह अस्पताल के बाहर भागे और दूसरे अस्पताल में पनाह ली। आरोपी उस अस्पताल में घुसे और डॉ. पुनीत को पकड़कर पीटते हुए बाहर लाए और बीच सड़क पर बुरी तरह मारपीट की व अपहरण करने का भी प्रयास किया। सात जुलाई डॉ.गोयल ने आरोपियों के खिलाफ मुखानी पुलिस को तहरीर सौंपी।

15 दिन बाद भी लकीर पीट रही पुलिस
सभी के खिलाफ लूट और बलवा समेत कई गंभीर मुकदमा दर्ज हुआ। इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाने का पुलिस दावा करती रही और 15 दिन गुजर गए। इस बीच आरोपी छात्र नेता विशाल सैनी, हितेश जोशी और राहुल मठपाल को कोर्ट से गिरफ्तारी स्टे ले आए। मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज रमोला समेत तीन लोग अभी भी फरार हैं और पुलिस अब भी इन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

फेसबुक पर लाइव आ रहे आरोपी
जबकि सूत्र कहते है कि आरोपी इसी शहर में हैं और मजे से घूम रहे हैं। कुछ तो फेसबुक पर लाइव भी नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस का दावा अब भी गिरफ्तारी का है। वहीं सीओ सिटी नितिन लोहनी का कहना है कि तीन आरोपियों ने कोर्ट से स्टे ले लिया है। बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top