Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

कन्या पूजन से लौट रही बच्चियों को बाइक सवार ने कुचला

– सात साल की बच्ची की मौत, गंभीर रूप से घायल सहेली का चल रहा है उपचार

Bike rider crushed, DDC : नैनीताल जिले में हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र में कन्या पूजन से घर लौट रही मासूम बच्चियों को तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में दोनों बच्चियों समेत मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। एसटीएच सात वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि दूसरी बच्ची का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृत बच्ची के परिजनों ने मोटर साइकिल सवार के खिलाफ मुखानी पुलिस को तहरीर सौंपी है।

साथ घर लौट रहीं दोनों सहेलियां
बजुनिया हल्दू कठघरिया निवासी हरीश कुमार यहां परिवार के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार को उनकी सात वर्षीय बेटी सुनैना पास रहने वाले टीकाराम की बेटी श्रीजना के साथ कन्या पूजन के लिए गई थी। शाम को दोनों घर लौट रही थी। घर से कुछ ही दूरी पर स्थित दुकान से कुछ सामान खरीदने के लिए वह आगे बढ़ीं, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। मोटर साइकिल की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों बच्चियां लहूलुहान हो गईं। मोटर साइकिल सवार भी अपना संतुलन नहीं बना पाया और बेहत तेजी से गिर कर घायल हो गया।

हालत देख चिकित्सकों ने खड़े किए हाथ
सूचना मिलते ही मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में बच्चियों को पास के अस्पताल में पहुंचाया गया। बच्चियों की हालत बेहद नाजुक थी, जिसे देखते हुए चिकित्सों ने बच्चों को बरेली स्थित राममूर्ति अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद परिजन बच्चियों को लेकर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के पीछे स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने सुनैना की हालत देख हाथ खड़े कर दिए।

हादसा करने वाला भी हुआ घायल
श्रीजना को यहां उपचार शुरू हुआ और परिजन सुनैना को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि घटना में मोटर साइकिल सवार भी घायल हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। मृत बच्ची के परिजनों की तहरीर के आधार पर मोटर साइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top