Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

जेल में माता सीता का हरण, वानर बन तलाशने निकले कैदी फरार

– एक हत्या के मामले में काट रहा था अजीवन कारावास, दूसरा अपहरण का आरोपी

Prisoner absconds from Haridwar jail, DDC : पवन पुत्र हनुमान ने रावण की लंका दहन कर दी और आज यानी 12 अक्टूबर 24 को रामलीला मंचन में श्रीराम, रावण का वध कर देंगे। रामलीला का ऐसा ही मंचन उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित रोशनाबाद जेल में भी चल रही है। रावण ने माता सीता का हरण कर लिया और शुक्रवार को वानर का किरदार निभा रहे दो कैदी उन्हें तलाशने निकले, लेकिन लौट कर नहीं आए। वानर बने कैदी सीढ़ी लगाकर दीवार फांद गए। अब पुलिस उनकी तलाश में है।

यह घटना बीती शुक्रवार रात की है। जेल से फरार हुए कैदियों में से एक पंकज कुमार को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भोग रहा था। जबकि दूसरा कैदी रामकुमार अपहरण के मामले का आरोपी है। उसका केस में विचाराधीन है और कोर्ट में सुनवाई की जानी थी। दोनों कैदियों ने जेल से बाहर निकलने के लिए एक सीढ़ी का सहारा लिया।

जेल के अंदर कुछ काम चल रहा था, उसी के कारण वहां सीढ़ी लगाई गई थी। रामलीला मंचन के दौरान दोनों पहले सबकी नजरों से दूर गए और सीढ़ी के जरिए बाहर निकल गए। कैदी पंकज रुड़की और रामकुमार उत्तर प्रदेश के गोंड़ा का रहने वाला है।

हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बताया की जिला कारागार में अपहरण और हत्या के मामले में दो बंदी जेल में बंद थे जो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं जेल के अंदर एक निर्माण कार्य चल रहा है निर्माण कार्य में लाई गई सीढ़ी की मदद से दोनों कैदी जेल से फरार होने में कामयाब रहे। जिलाधिकारी ने बताया इस मामले में जेल प्रशासन की लापरवाही देखी जा रही है। जेल में चल रही रामलीला में भाग न लेकर सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए था इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है साथ ही इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच भी कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top