Breaking News
बनभूलपुरा में जीजा ने मुंहबोले साले को मौत के घाट उतारा।
अवैध संबंध के शक में जीजा ने मुंहबोले साले को उतारा मौत के घाट
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना छह राज्यों का ऐतिहासिक एमओयू
हल्द्वानी में दवा कारोबारी के बेटों को बेहोश कर चोरी।
कारोबारी के बेटों को बेहोश कर घर से लाखों की चोरी
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल
गोरापड़ाव में घटना स्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल से विचार-विमर्श करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
जुआरियों के अड्डे पर डाका, एसओजी बनकर डकैतों ने लूटा

उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, 13 स्टेट हाईवे और दो नेशनल हाईवे बंद

– कुमाऊ मंडल में 101 सड़के बंद, पहाड़ी मार्गों पर टूट कर गिरे पहाड़, अल्मोड़ा में पुल बहा

Red alert of rain in Uttarakhand, DDC : उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट है। सड़कों पर पहाड़ टूट कर गिर रहे हैं, पुल बहे जा रहे है। 13 स्टेट हाईवे और दो नेशनल हाईवे बंद है। कुमाऊं मंडल की कुल 101 सड़कों पर यातायात बाधित है। बद्रीनाथ में बाइक सवार पर पहाड़ का मलबा गिरने से मौत हो गई है। हल्द्वानी में गौला नदी समेत रकसिया और कलसिया नाले उफान पर हैं।

बता दें कि पिछले तीन दिनों से भारी बरसात हो रही है। जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। प्रशासन और पुलिस हालात सामान्य करने में जुटी हुई है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार 7 जुलाई रविवार को कुमाऊ मंडल में 101 सड़के बंद है। जिसमे 13 स्टेट हाईवे और दो राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल है। आंकड़े के अनुसार 6 जुलाई शनिवार को कुमाऊ मंडल में 87 सड़के बंद थी, जो रविवार को बढ़ाकर 101 हो गई है।

पिथौरागढ़ के धारचूला के दारमा, व्यास और चौदास घाटी जोड़ने वाली सड़क पांच दिनों से बारिश के कारण सड़क बंद है। वहां पर फंसे करीब 25 यात्रियों को सुरक्षित पिथौरागढ़ लाया गया है। रोंगती एसएसबी पोस्ट के पास सड़क धंस गई है। चीन सीमा पर बसे दारमा, व्यास चौदास घाटी के गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है।

चम्पावत जनपद टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला मार्ग पर अभी भी मालबा से खतरा बना हुआ है।
लोगों से अपील की जा रही है कि पहाड़ों पर बेवजह यात्रा न करें। सड़कों पर लैंडस्लाइड की घटनाओं को देखते हुए यात्रियों को सुरक्षित जगह पर रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं।

डिप्टी कुमाऊं कमिश्नर जीवन सिंह नगन्याल ने बताया की सभी सड़क मार्ग खोलने के प्रयास किया जा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन की टीम सड़कों को खोलने में जुटी हुई है। कुछ जगहों पर बारिश होने के चलते हैं सड़क खोलने में देरी हो रही है। सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीनों को लगाया गया है और उम्मीद है कि कुछ सड़कें रविवार शाम तक और कुछ सड़के सोमवार तक खोल ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top