Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

प्यार की आड़ में नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, अब शादी से इंकार

हल्द्वानी में नुमाइश के पास नाबालिग से दुष्कर्म।

– काठगोदाम पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया मुकदमा, नाबालिग थी तो दिया था शादी का झांसा

Rape in Haldwani, DDC : नाबालिग प्रेमिका से शादी का झांसा देकर प्रेमी हम बिस्तर हुआ। भरोसा दिया कि उसके बालिग होते ही वह शादी कर लेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। प्रेमिका बालिग हुई और वादा याद दिलाया तो प्रेमी मुकर गया। प्रेमी नहीं माना तो प्रेमिका पुलिस के पास पहुंची। काठगोदाम पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की ने बताया कि उसके लंबे समय से एक युवक से प्रेम संबंध थे। जब संबंध बने तो लड़की नाबालिग थी। नाबालिग रहते वक्त युवक ने उससे कहाकि जब वह बालिग होगी तो वह उससे शादी कर लेगा। यही झांसा देकर उसने लड़की से शारीरिक संबंध बनाए। इधर, कुछ वक्त पहले ही लड़की बालिग हुई।

जब उसने शादी का वादा याद दिलाया तो प्रेमी मुकर गया। प्रेमिका के कई बार गिड़गिड़ाने पर भी वह नहीं माना। जिसके बाद लड़की ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर दी। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top