Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

क्रिसमस पर डायवर्ट रहेंगे नैनीताल में रास्ते, हल्द्वानी में प्रवेश पर प्रतिबंध

– 24 दिसंबर की सुबह 9 बजे से 26 की शाम 7 बजे तक डायवर्जन, बाहरी नंबर के सभी वाहन शहर के बाहर से होकर गुजरेंगे

Route diversion in Nainital, DDC : अमृत विचार क्रिसमस के दौरान यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह प्लान 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक प्रातः 9 बजे से शाम 7 बजे तक लागू रहेगा। आगामी तीन दिनों के लिए, जो लोग नैनीताल, भीमताल, भवाली, अल्मोड़ा और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने जा रहे हैं, उन्हें निर्धारित मार्गों का पालन करना होगा। यात्रा रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 9 बजे से 7 बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का आवागमन 12 बजे से शाम 7 बजे तक रोका जाएगा।

बरेली रोड से जाने वाले वाहन
– जो वाहन बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जा रहे हैं, वे तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होंगे। इसके बाद, वे गौला बाईपास से होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

रामपुर रोड से जाने वाले वाहन
– रुद्रपुर से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन रूद्रपुर दिनेशपुर मोड़ (पंतनगर तिराहा) से डायवर्ट होकर नेशनल हाईवे 109 से लालकुआं होते हुए तीनपानी तिराहा, गौला बाईपास से नारीमन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
– रामपुर और बरेली की ओर आने वालों को गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा और वे बरेली रोड से होते हुए तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा जाएंगे।

बाजपुर, रामनगर और कालाढुंगी से जाने वाले वाहन
– बाजपुर, रामनगर और कालाढुंगी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले कालाढूंगी (नैनीताल तिराहा) से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

कालाढुंगी रोड से जाने वाले वाहन
– हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा की ओर जाने वाले ऊंचापुल तिराहा/लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए कॉलटैक्स तिराहा से नारीमन तिराहा जाएंगे।

दबाव बढ़ने पर करें शटल सेवा का प्रयोग
– यात्रा रूट पर यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में पर्यटकों और वाहन चालकों से पुलिस ने अनुरोध किया है कि वे अपने वाहनों को गौलापार/काठगोदाम क्षेत्र में पार्क करके शटल सेवा का उपयोग करें।

भवाली और भीमताल से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन
– भवाली और भीमताल से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास से जाएंगे।
– कालाढुंगी रोड से जाने वाले वाहन कॉलटैक्स/हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से चम्बल पुल होते हुए लालडॉट तिराहा/ऊँचापुल तिराहा जाएंगे।

नैनीताल से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन
– नैनीताल शहर से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट होकर रूसी बाईपास प्रथम से कालाढुंगी जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top