Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

चौकी के सामने रफ्तार का कहर, स्पोर्ट्स बाइक ने ली गरीब की जान

– मेडिकल चौकी के सामने सिर के बल टकराया श्रमिक डिवाइडर से

Death in road accident, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मेडिकल पुलिस चौकी के सामने सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक श्रमिक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि श्रमिक कई फीट दूर सिर के बल डिवाइडर से टकरा गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना में उसे भी मामूली चोटें आईं हैं।

मूलरूप से मीरगंज, शाही, बरेली उत्तर प्रदेश निवासी नत्थू लाल (42 वर्ष) पुत्र मिठई लाल पेशे से श्रमिक था और परिवार पालने के लिए वह मोटाहल्दू मेंmn रहकर काम करता था।

बताया जाता है कि रविवार को वह रोज की तरह काम की तलाश में बरेली रोड पर मेडिकल पुलिस चौकी के पास लगने वाले श्रमिक अड्डे पर जा रहा था। मेडिकल चौकी के सामने सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक पर सवार चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही नत्थू सिर के बल डिवाइडर से टकरा कर लहूलुहान हो गया।

घटना के दौरान बाइक चालक भी अनियंत्रित होकर गिर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और घायल को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रमिक की दो बेटियां और एक बेटा है। मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मजदूर को टक्कर मारने वाले बाइक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top