Breaking News
हल्द्वानी में पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा।
प्रेमिका संग मिला पति, पत्नी ने बच्चों संग मिलकर धुना
डॉक्टर की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से साइबर फ्रॉड।
डॉक्टर की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट पड़ी भारी, बुजुर्ग के खाते से उड़े दो लाख
नैनीताल जिले में नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम लागू हुआ।
नैनीताल में ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ नियम लागू, एंट्री प्वाइंट पर लगे बोर्ड
जहरखुरान के शिकार बीएसएफ जवान की मौत।
जहरखुरानों ने बीएसएफ जवान को जहर देकर मार डाला
ऊधमसिंह नगर के जसपुर से विजिलेंस ने रिश्वतखोर जेई को दबोचा।
20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया जेई, विजिलेंस का बड़ा ट्रैप
हल्द्वानी में कार की प्लेट पर टेप चिपकाकर घुमाने वाले चालक की कार सीज।
नंबर प्लेट पर टेप चिपका कर दे रहा था चकमा, पुलिस ने पकड़ा
नैनीताल में निजी स्कूलों को लौटानी होगी अतिरिक्त फीस।
डीएम का निजी स्कूलों पर एक्शन : मनमानी फीस पर चला डंडा, लौटानी होगी वसूली
हल्द्वानी में महिलाओं के अंडरवियर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार।
विदेश से पढ़कर लौटा देशी चोर, लड़कियों के अंडर गार्मेंट पर कर रहा शोध
एमपी की नीट की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई।
नीट की तैयारी में जुटी एमपी की छात्रा ने हल्द्वानी में फांसी लगाई

रात दोस्त के साथ सोया, सुबह सोकर नही उठा

– रात होने के कारण दोस्त के साथ होटल में रुक गया था भवाली का अनिकेत

Bhawali’s youth found dead in hotel, DDC : किसी काम से हल्द्वानी आया भवाली का युवक रात होने पर यहीं रुक गया। उसने होटल में कमरा लिया और दोस्त के साथ सो गया, लेकिन सुबह उठा नहीं। दोस्त उसे अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मेडिकल चौकी पुलिस के अनुसार अनिकेत (27 वर्ष) पुत्र बहादुर राम भवाली में रहता था। वह एलआईसी का काम करता था। शनिवार को वह अपने दोस्त के साथ किसी काम से हल्द्वानी आया था। हल्द्वानी में अ​धिक रात होने के बाद अनिकेत ने हल्द्वानी में ही रुकना ठीक समझा। इसके बाद उसने नैनीताल रोड स्थित एक होटल में कमरा लिया। वह यहां अपने दोस्त के साथ रुका। दोस्त सुमित के अनुसार रात को उन्होंने बहार से खाना मंगाया।

खाना खाने के बाद दोनों सो गए। सुबह सुमित ने अनिकेत को उठाया। जब वह नहीं उठा तो सुमित उसे सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top