Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

भक्त प्रह्लाद की मूर्ति तोड़ने पर तनाव, आधी रात सड़क पर उतरे हिंदूवादी

– समुदाय विशेष के लोगों पर आरोप लगाते हुए पलटाए ठेले, भारी पुलिस बल तैनात, बनभलपुरा में तनाव की आशंका

Statue of devotee Prahlad broken, DDC : हल्द्वानी के मुख्य सिंधी चौराहे पर देर रात हंगामा शुरू हो गया। सबसे पुराने होली मैदान में लगी भक्त प्रह्लाद की मूर्ति तोड़ने की खबर से हिंदूवादी संगठन के लोग बड़ी संख्या में सड़क पर आ गए। मूर्ति तोड़ने का आरोप समुदाय विशेष के लोगों पर लगाते हुए अराजकता करने लगे। बवाल की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटना से बनभलपुरा इलाके में भी तनाव की आशंका है। देर रात तक पुलिस हिंदूवादी लोगों से मानमनौव्वल में जुटी रही।

सिंधी चौराहे पर शहर का सबसे पुराना होली मैदान है। मैदान के एक पिलर में भक्त प्रह्लाद की मूर्ति लगी थी। जिसे एक व्यक्ति ने जमीन पर गिरे देखा। अफवाह फैली की ये काम समुदाय विशेष के उन लोगों का है जो मैदान के आसपास ठेला लगाते है। इसके बाद हिंदूवादी संगठन के लोगों का मौके पर पहुंचना शुरू हो गया। करीब आधे घंटे में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

लोग धार्मिक नारे लगने लगे और देखते देखते लोगों अराजकता शुरू कर दी। भीड़ ने ठेलेवालों के ठेले पलटाने का प्रयास शुरू कर दिया। जानकारी मिलते की कई थानों, चौकियों का पुलिस बल और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना बनभलपुरा पहुंची तो दूसरी ओर से भी लोग एकत्र होने लगे।

सीओ सिटी नितिन लोहनी रात तक नाराज लोगों को समझाने में लगे रहे। एहतियातन बाजार से ठेले वालों को पुलिस ने हटा दिया। नारेबाजी करते हिंदूवादी संगठन के लोग मूर्ति तोड़ने वाले को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। पुलिस सुबह 11 बजे तक गिरफ्तारी की बात कहती रही और लोग जिद्द पर अड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top