Breaking News
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा
रुद्रपुर में आयकर का छापा।
अस्पताल की सौदे के बीच कारोबारी और डॉक्टर के ठिकानों पर आयकर की रेड
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सुरक्षा और सम्मान : धामी
हल्द्वानी के मंदिर में मिली छह माह की बच्ची।
मंदिर में छह माह की बच्ची छोड़कर कौन हुआ गायब, पुलिस तलाश में जुटी
सेवा संकल्प कार्यक्रम से अधिकारियों को अल्टीमेटम देते सीएम पुष्कर सिंह धामी।
जनता को दफ्तरों के चक्कर कटवाए तो अफसरों की खैर नहीं
हल्द्वानी में डायग्नोस्टिक सेंटर की रिपोर्ट मे अंतर।
नवजात की रिपोर्ट पर सीएमओ ने बैठाई जांच, राडार पर चंदन डायग्नोस्टिक सेंटर

सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन

यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।

. यूट्यूबर का घर और पोर्श कार देखने की थी ख्वाहिश, सौरभ ने पूरी की इच्छा; फिर खुद थाने लेकर पहुंचे

DDC : पसंदीदा यूट्यूबर से मिलने का जुनून एक 13 वर्षीय किशोर को देहरादून से हल्द्वानी खींच लाया। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला सेलाकुई निवासी यह किशोर मंगलवार रात अकेले ट्रेन में बैठकर हल्द्वानी पहुंचा और सीधे मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी के घर जा पहुंचा। किशोर को सौरभ का घर और उनकी पोर्श कार करीब से देखने की चाह थी। उसकी यह ख्वाहिश पूरी हुई, लेकिन नाबालिग के अकेले इतनी दूर पहुंचने की जानकारी के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरती गई।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की प्रभारी सुनीता कुंवर के मुताबिक, किशोर पिछले करीब चार साल से सौरभ जोशी के व्लॉग देख रहा है। इसी दौरान वह उनका प्रशंसक बन गया। मंगलवार रात वह देहरादून से ट्रेन में सवार होकर हल्द्वानी पहुंचा और बिना किसी साथी के सीधे सौरभ के घर चला गया।

अचानक घर पहुंचे नाबालिग प्रशंसक को सौरभ जोशी ने निराश नहीं किया। उन्होंने किशोर को अपने घर का टूर कराया और पोर्श सहित अपनी अन्य कारें भी दिखाईं। पसंदीदा यूट्यूबर के घर और लग्जरी गाड़ियों को करीब से देखकर किशोर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

हालांकि, किशोर के अकेले घर से इतनी दूर आने की जानकारी के बाद उसकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई। सौरभ जोशी उसे अपनी फॉर्च्यूनर कार से थाने लेकर पहुंचे। वहां एएचटीयू की टीम ने किशोर की काउंसिलिंग की और उसके परिजनों को सूचना दी।

इसके बाद परिजनों को बुलाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई और किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस तरह अपने पसंदीदा यूट्यूबर से मिलने का उसका सपना तो पूरा हो गया, लेकिन यह घटना नाबालिगों के अकेले लंबी दूरी की यात्रा करने और उनकी सुरक्षा को लेकर भी अहम सवाल छोड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top