Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

एसटीएच की चौथी मंजिल पर दुष्कर्म का प्रयास, वॉशरूम का रास्ता पूछकर खींचा

– आधी रात डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में शोर मचाने पर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने बचाया

Attempt to rape in STH, DDC : कलकत्ता के मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक के साथ रेप का मामला शांत नहीं हुआ था कि कुछ उसी अंजाम में हल्द्वानी के डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में घटना अंजाम देने की कोशिशि की गई। यहां वॉशरूम का रास्ता पूछने के बहाने जावेद नाम के व्यक्ति ने तीमारदार नाबालिग को पकड़ कर खींच लिया। उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने नाबालिग को बचाया, जिसके बाद अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चाची की तीमारदारी कर रही थी पीड़िता
पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी चाची अस्पताल में भर्ती हैं और 17 साल की उसकी बहन तीमारदारी में लगी है। 17 अगस्त की देर रात नाबालिग वार्ड के बाहर टहल रही थी। तभी वहां पुलभट्टा ऊधमसिंहनगर निवासी जावेद खान पहुंच गया। उसने ‌वॉशरूम का रास्ता पूछा। पीड़िता जवाब देती तभी वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जावेद बहला-फुसला कर नाबालिग को चौथी मंजिल पर ले गया और जबरदस्ती करने लगा।

आधी रात हुआ एसटीएच में हंगामा
नाबालिग ने विरोध किया और शोर मचाया तो जावेद परिजनों को जान से मार डालने की धमकी देने लगा, लेकिन पीड़िता चुप नहीं हुई। वह शोर मचाती रही और शोर सुनकर अस्पताल का सुरक्षा व पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद एसटीएच में हंगामा शुरू हो गया। जानकारी मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता मौके पर पहुंच गए।

पुलिस से की आरोपी ने अभद्रता
पुलिस ने किसी सूरत लोगों को शांत कराया तो आरोपी पुलिस से अभद्रता पर आमादा हो गया। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में बीएनएस की धारा 74 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top