Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

बीवी से बिगड़ी बात, जीजा ने तोड़ा साले का जबड़ा

– जीजा ने भाई संग मिलकर दिया घटना को अंजाम, एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा

Wife’s brother’s jaw broken, DDC : हल्द्वानी के बनभलपुरा में पत्नी से हुए विवाद का गुस्सा पति ने अपने साले पर उतार दिया। पत्नी से विवाद के कुछ समय बाद उसका साला उसे रास्ते में मिल गया। दोनों कहासुनी हुई और जीजा अपने भाई के साथ मिलकर साले का जबड़ा तोड़ दिया। एसएसपी के निर्देश पर बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

निकाह के बाद शुरू हुई मारपीट
नई बस्ती बनभूलपुरा निवासी जाहिदा बेगम ने पुलिस को बताया कि वह तलाकशुदा है और अपने 21 वर्षीय बेटे दानिश के साथ रहती है। वर्ष 2012 में उसने अपनी बेटी साफिया का निकाह इंदिरानगर एक मस्जिद के पास निवासी इमरान खां से की थी। दामाद निकाह के बाद से ही पुत्री के साथ मारपीट करता था। कई बार बेटी को घर से निकाल चुका है।

तेजाब से की जलाने की कोशिश
इसी साल तीन जून को दामाद ने बेटी को घर से निकाल दिया। तब से वह उनके संग रह रही है। आरोप है कि दामाद कई बार घर आकर बेटी को तेजाब से जलाने व बेटे को जान से मारने की कोशिश की। 24 जून को उनका बेटा दानिश किसी काम से इंदिरानगर गया था। तभी उसके दामाद इमरान व दामाद के छोटे भाई साहिल ने बेटे के साथ मारपीट की।

एक्सरे में दिखा टूटा जबड़ा
बेस अस्पताल में एक्सरे कराया तो जबड़ा टूटा पाया गया। इसके बाद बेटे को उपचार के लिए राम मूर्ति अस्पताल बरेली ले जाया गया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर मारपीट, जानलेवा हमला व धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top