Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

चोर ने छीना मोबाइल, चलती ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत

मोबाइल छीनने के दौरान छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत। (प्रतीकात्मक)

– किच्छा स्टेशन से ट्रेन छूटते ही हुई घटना, पूर्णागिरी जा रहा था छात्र

Student dies after falling from moving train due to thief, DDC : चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की वजह से एक छात्र की मौत हो गई। चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने के दौरान गेट पर बैठा युवक ट्रेन से नीचे गिर गया। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने वाला उच्चका पकड़ से बाहर है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

भूपतपुरा देवरनियां बरेली उत्तर प्रदेश निवासी दिलीप कुमार (25 वर्ष) रुद्रपुर स्थित एक कपड़ों के शोरूम में सेल्समेन की नौकरी करता था और सिडकुल कर्मी भाई के साथ रहता था। नौकरी के साथ दिलीप स्नातक की पढ़ाई भी कर रहा था। दिलीप घर से पूर्णागिरी जाने के लिए ट्रेन पर सवार हुआ था। देवरनियां से एक रिश्तेदार भी उसके साथ जाने वाला था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दिलीप किच्छा स्टेशन से ट्रेन में बैठा।

वह ट्रेन के गेट पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। इसी बीच उचक्के ने दिलीप के मोबाइल झपट्टा मार दिया। झटका लगने से दिलीप चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने उपचार के लिए दिलीप को डा.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top