Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

बीवी नहीं लाई बाइक, शौहर ने दे दिया तीन तलाक

– आरोप, बीवी को खर्चा और बच्ची की फीस तक नहीं की जमा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Triple Talaq in Banbhulpura, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा में बीवी मायके से बाइक नहीं लाई तो शौहर ने तीन तलाक दे दिया। तलाक देने से पहले बीवी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। न खर्च को पैसे दिए और न ही अपनी बेटी की फीस जमा की। उसने बीवी को घर से भी निकाल दिया। मामले में पीड़िता ने पति और ससुरालियों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

हैसियत के मुताबिक दिया था दान-दहेज
लाइन नंबर 18 वार्ड 24 बनभूलपुरा निवासी शाईसा परवीन पुत्री अनवर हुसैन ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ इंद्रानगर छोटी रोड ठोकर निवासी अकबर हुसैन पुत्र अहमद हुसैन से हुई थी। अकबर अपने भाई आमिर टैलर्स के मकान में रहता है। शाईसा के मुताबिक मायके वालों हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया था, लेकिन पति संतुष्ट नही था।

शौहर बोला, जिंदगी बर्बाद कर दूंगा
पति मोटर साइकिल की मांग करता और असमर्थता जाहिर करने पर मारपीट करता। उसके इस कृत्य में उसका भाई आमिर टेलर भी साथ देता था। अकबर न खाने-खर्चे के पैसे देता और बच्ची की स्कूल फीस जमा करता। बीती 24 अक्टूबर को अकबर ने शाईसा को बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। साथ ही धमकाया कि बाइक नही लाई तो तलाक दे दूंगा और देरी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा।

फोन कर बुलाया और दे दिया तलाक
22 नवंबर को अकबर के बुलाने पर शाईसा अपने पिता अनवार हुसैन, भाई आवेद, जुनैद, बहनोई वसीम व रिश्तेदार शुएब खान पति के घर पर पहुंचे। पति ने अपने भाई आमिर, शादाब, पति के बहनोई अनीस व जेठानी आफरीन के कहने पर अकबर तीन तलाक दे दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top