Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मुखानी में आधी रात शराबियों का उपद्रव, सीसीटीवी में कैद हुए उपद्रवी

– रात करीब ढाई बजे व्यापार मंडल की प्रदेश महामंत्री की दुकान फेंके पत्थर

Trouble in Mukhani, DDC : पुलिस ऑपरेशन रोमियो चलाकर रात बेवजह सड़कों पर घूमने और शराब पीने वालों को सबक सिखा रही है, लेकिन कुछ लोगों पर इसका असर नहीं पड़ा। रविवार रात मोटर साइकिल सवार कुछ शराबियों ने मुखानी थानाक्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। यहां एक व्यापार मंडल की महिला प्रदेश महामंत्री की दुकान को निशाना बनाते हुए पथराव किया गया। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए, लेकिन उनकी हरकत वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

रात करीब ढाई बजे किया पथराव
रेशमबाग आरटीओ चौकी क्षेत्र में रहने वाली ज्योति अवस्थी ने मुखानी पुलिस को दी तहरीर में लिखा, आवास के निचले हिस्से में ही उनकी अरविंद डेरी के नाम से दुकान है। रात करीब ढाई बजे दो मोटर साइकिल सवार तीन युवक उनकी दुकान के बाहर पहुंचे। वह कुछ देर वहीं रुके रहे और फिर अचानक पथराव कर दिया। वह गालियां दे रहे थे।

सीसीटीवी फुटेज में नशे में धुत दिखे युवक
पथराव में दुकान के बाहर लगा एलईडी बोर्ड व अन्य सामान टूट गए। आरोपियों की यह पूरी हरकत वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें वह नशे में धुत पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से युवकों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top