Breaking News
रामनगर में विमला देवी हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
बाप के मर्डर का बदला लेने के लिए महिला को उतारा मौत के घाट
बेड़ी खत्ता हल्द्वानी में बीएसएनएल कर्मी को मारी गोली।
बालकनी में बैठे बीएसएनएल कर्मी को किसने मारी गोली, कई दिन बाद भी पुलिस बेनतीजा
मुखानी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी।
पारिवारिक विवाद के बाद किशोरी की मौत, घर में पसरा मातम
हल्द्वानी में हादसे के बाद ऐसा हुआ बाइक का हाल।
दीपावली की रात बिजली के पोल से टकराई बाइक, 22 वर्षीय महेंद्र की मौत
कंट्रोल रूम से शहर पर नजर डालते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
233 सीसीटीवी कैमरों से हल्द्वानी की निगरानी, मोबाइल में व्यस्त मिली महिला पीएसी कर्मी
काठगोदाम और तिकोनिया में सड़क हादसे में दो की मौत।
आधे घंटे के भीतर दो सड़क हादसे, ट्रक ने कुचला और अज्ञात वाहन ने ली महिला की जान
टांडा जंगल में एक्सीडेंट में ग्राम विकास अधिकारी की मौत।
टांडा जंगल में हादसा, ग्राम विकास अधिकारी समेत दो की मौत
हल्द्वानी के ऊंचापुल में धघकता कार सर्विस सेंटर।
धधकते टायरों और मोबिल ऑयल ने भड़काई आग, स्वाहा हुआ सर्विस सेंटर
पूछड़ी रामनगर में वन भूमि से साफ किया गया अतिक्रमण।
पूछड़ी में कब्जे का किला ध्वस्त, 30 जेसीबी ने ढहाए 81 निर्माण

लालकुआं की महिला और मजदूर ने जहर खाकर जान दी

– पत्नी मजदूरी कर लौटी तो घर में उल्टी करता मिला पति, इंदिरानगर में 59 साल की महिला ने भी जहर खाया

Two people consumed poison in Lalkuan, DDC : नैनीताल जिले में लालकुआं की महिला और एक मजदूर ने जहर खा कर जान दे दी। घटना के वक्त मजदूर का परिवार घर पर नहीं था। उसकी पत्नी मजदूरी कर लौटी तो पति उल्टियां कर रहा था। दोनों मामलों में जहर खाने वालों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर दोनों शव उनके परिजनों को सौंप दिए।

संजयनगर बिंदुखत्ता निवासी सुरेंद्र सक्सेना (40 वर्ष) पुत्र बोरेद सक्सेना यहां पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे। घर खर्च के लिए सुरेंद्र और उनकी पत्नी दोनों मजदूरी करते थे। बताया जाता है कि बीती 26 मार्च को पत्नी तो गौला नदी में मजदूरी करने चली गई, लेकिन सुरेंद्र नहीं गया। पत्नी अपने साथ बच्चों को भी ले गई थी। दोपहर में वह लौटा तो सुरेंद्र घर में उल्टियां कर रहा था। पत्नी ने कारण पूछा तो सुरेंद्र ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। आनन-फानन में पत्नी सुरेंद्र को लेकर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंची। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जहर खाने के कारणों की तलाश कर रही है।

वहीं बिंदुखत्ता के इंदिरानगर निवासी प्रेमा देवी (59) पत्नी स्व. गोविंद सिंह ने 26 मार्च को जहर खा लिया। उन्हें नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। 27 मार्च की रात प्रेमा ने दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कर लिया गया है। बिसरा को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top