Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

MBPG के बाहर जमती थी महफिल, खदेड़े गए फास्ट फूड वाले

एमबीपीजी कॉलेज के बाहर से फास्ट फूड वालों को खदेड़ती पुलिस।

– फास्ट फूड की दुकानों की आड़ में होती थी शराब पार्टी, सीओ के आदेश पर हुई कार्रवाई

MBPG’s fast food market removed, DDC : शराबियों का मनपसंद अड्डा बन चुके एमबीपीजी के फास्ट फूड बाजार पर रविवार को पुलिस का डंडा चला। पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया और कॉलेज के बाहर लगने वाले अवैध फास्ट फूड वैन और ठेले वालों को खदेड़ दिया। साथ ही दोबारा ठेले और वैन लगाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि शाम ढलते ही नैनीताल रोड स्थित एमबीपीजी कॉलेज के बाहर वेज और नॉनवेज का फास्ट फूड बाजार सज जाता था। इस बाजार की आड़ में कॉलेज के बाहर शराब पार्टी होती थी। देर रात तक महफिलें सजतीं और असामाजिक तत्व शराब पीकर हुड़दंग मचाते थे।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सीओ नितिन लोहनी ने कॉलेज के बाहर अतिक्रमण जमाए बैठे दुकानदारों को हटाने के आदेश दिए। जिसके बाद रविवार शाम भोटिया पड़ाव पुलिस ने अभियान चलाया और सभी को एमबीपीजी के बाहर से खदेड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top