Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

हल्द्वानी-चोरगलिया रेलवे क्रॉसिंग बंद, गौला में फिर दरक रही सड़क

– बिना किसी पूर्व सूचना के सोमवार रात बंद कर दिए रेलवे क्रॉसिंग के गेट, लोग लगा रहे लंबा फेरा

Haldwani-Chorgaliya railway crossing closed, DDC : करीब एक साल पहले बारिश के सीजन में दरकी हल्द्वानी-चोरगलिया रोड (गौलापुल) एक बार फिर दरकना शुरू हो गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के हल्द्वानी से चोरगलिया की ओर जाने वाले रास्ते बनभूलपुरा में स्थित रेलवे क्रॉसिंग को बंद करा दिया है। सोमवार रात से ही क्रॉसिंग बंद है और अब लोगों को गौलापार से हल्द्वानी आने-जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। क्रॉसिंग कब खुलेगी, इस पर प्रशासन अभी कुछ नहीं कह रहा।

बता दें कि पिछले वर्ष गौला नदी के उफान पर आ जाने की वजह से गौलापुल को हल्द्वानी से जोड़ने वाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया था। जिसके वजह से मार्ग बेहद संकरा हो गया था। इसके चौड़ीकरण का काम अभी जारी है और इसी बीच एक बार फिर नदी की ओर से कटान शुरू हो गया। इसी वजह से मार्ग को पर आवागमन बंद करा दिया गया है।

गौलापार से हल्द्वानी जाने वाले या तो आंवला चौकी गेट से होते हुए जा रहे हैं या फिर लगभग डेढ़ किमी उल्टी दिशा से शनिबाजार रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंच रहे हैं। इसकी वजह यह है कि प्रशासन ने ट्रंचिंग ग्राउंड के सामने हाईवे पर बने कट को बंद कर दिया है। अब उल्टी दिशा में परिवहन बड़े हादसे की वजह बन सकता है। वहीं लंबा फेरा लगाने के कारण ऑटो और टुकटुक चालकों ने किराए में वृद्धि कर दी है।

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि लोनिवि की सूचना के बाद अग्रिम आदेश तक मार्ग को बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top