Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मां पैक करा रही थी खाना, छोले-भटूरे वाला बेटी लेकर भागा

– गुप्ता जी छोले भटूरे वाले के यहां काम करता है आरोपी, तलाश में पुलिस

Chole bhature wala ran away with the girl, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक बहला फुसला कर 11 साल की किशोरी को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। एक महिला अपने बेटे और बेटी के साथ होटल में खाना पैक कराने गई थी। महिला खाना पैक कराती रह गई और एक छोले भटूरे वाला उसकी बेटी को लेकर फरार हो गया। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले आरोपी और लापता किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

मामले में पुलिस को दी तहरीर में लापता 11 साल की किशोरी के भाई ने लिखा, बीती 27 अगस्त को वह अपनी मां और बहन के साथ हल्द्वानी रोडवेज के पास स्थित शमा रेस्टोरेंट गए थे। मां रेस्टोरेंट से खाना पैक कर रही थी तभी उसकी बेटी पड़ोस की दुकान में चली गई।

खाना पैक करने के बाद मां और बेटा लड़की का इंतजार करते रहे लेकिन वह लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को पता लगा की तिकोनिया में छोले भटूरे का ठेला लगाने वाले गोविंद गुप्ता की दुकान में काम करने वाला गोविंद लड़की को बहला फुसला कर भाग ले गया।

https://youtube.com/@dakiyaanews2728?feature=shared

इस जानकारी के बाद लड़की का भाई हल्द्वानी कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। साथ ही पुलिस को बताया की गोविंद उसकी बहन को दिल्ली ले गया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है जल्दी लड़की को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top