Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

तो क्या बिजली चोर है संभल का सांसद जियाउर्र रहमान बर्क, घर में पकड़ी चोरी

– 16.5 किलोवॉट का लोड और मीटर लगा था दो किलोवॉट का

Sambhal’s electricity thief MP, DDC : मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा से चर्चा में आया संभल फिर सुर्खियों में है। सुर्खियां हैं कि संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्र रहमान का घर चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था। विद्युत विभाग ने छापा मारा तो पता लगा कि बिजली का कुल लोड साढ़े 16 किलोवॉट था, जबकि घर में 2-2 किलोवॉट के सिर्फ दो ही मीटर लगे थे और इसमें से भी एक मीटर बंद था। तो क्या सांसद जियाउर्र रहमान बर्क बिजली चोर हैं। फिरहाल विद्युत विभाग ने उन पर बिजली चोरी का मुकदमा तो दर्ज करा ही दिया है।

मीटर की बाईपास करके की जा रही थी चोर
विद्युत विभाग का कहना है कि मीटर को बाईपास करके चोरी की जा रही थी। यह कार्रवाई थाना एंटी थेफ्ट ने की है। विद्युत विभाग ने जांच करके एंटी थेफ्ट को रिपोर्ट सौंपी थी। यह मामला संभल सदर के दीपा सराय का है। विद्युत विभाग के इंजीनियर डीके गुप्‍ता ने बताया कि पांच लोगों की टीम गुरुवार सुबह सांसद जियाउर्र रहमान बर्क के घर पहुंची थी।

एक दादा और दूसरे जियाउर्र के नाम है कनेक्शन
पहले तो सांसद का परिवार चेकिंग नहीं करने दे रहा था, लेकिन जेई ने किसी तरह ताला खोला। जांच में पाया गया कि कुल 16.5 किलोवॉट लोड था। यह भी पाया गया कि 2 किलोवॉट के दो कनेक्‍शन थे। इनमें एक जिया उर रहमान बर्क के नाम और दूसरा उनके दादा के नाम है। अब जिया उर रहमान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

बिजली विभाग की टीम को धमकाया गया
अधिकारी ने ये भी कहा कि उनकी टीम को सपा सांसद के घर पर धमकाया गया है। अधिकारी के मुताबिक, सपा सांसद के पिता ने बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाया है कि जब उनकी सरकार आएगी तो देख लिया जाएगा। बिजली विभाग के अधिकारी का कहना है कि धमकाने के मामले में भी केस दर्ज कराया जाएगा।

यह बोले सुपरिटेंडेंट इंजीनियर
इस मामले में संभल के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सपा सांसद के निवास पर सुबह लोड चेक किया गया, जिसमें पाया गया कि उनके निवास पर लोड ज्यादा है। मीटर में गड़बड़ी की गई थी जिससे मीटर में यूनिट कम आए थे। इस मामले को देखते हुए उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सपा सांसद के पिता ने बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों को धमकाया जिसकी रिकॉर्डिंग हमारे पास है।

स्‍मार्ट मीटर की ली रीड‍िंग, पर‍िसर का क‍िया मुआयना
बिजली विभाग के अधिकारियों ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर मंगलवार को लगे स्मार्ट मीटर की रीडिंग ली और पूरे परिसर का मुआयना किया। संभल एसडीएम वंदना मिश्रा ने कहा, “बिजली चोरी के खिलाफ यह हमारा नियमित अभियान है। यह चेकिंग उसी के संबंध में है। ऐसे इनपुट थे कि उचित बिजली कनेक्शन और उसके एसओपी का पालन नहीं किया जा रहा था इसलिए हम इस संबंध में यहां हैं।”

कट‍िया कनेक्‍शन वालों पर एफआईआर दर्ज
इससे पहले बुधवार को बिजली विभाग ने सरायतरीन में चेक‍िंग अभि‍यान चलाया था। सुबह पांच बजे बिजली विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मुहल्ला नजर खेल पहुंचे, जहां कटिया डालकर बिजली चोरी की घटनाओं का भंडाफोड़ हुआ। इस दौरान 20 मकानों में अलग से केबिल जाते पाए गए। सभी को चिन्हित कर उनके खिलाफ बिजली चोरी मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

सांसद के पिता पर हो सकती है कार्रवाई
इस पूरे मामले में एएसपी श्रीशचंद्र ने कहा कि बिजली कर्मचारियों को सपा सांसद के पिता ने धमकाया है। अब ऐसी चर्चा है कि बिजली कर्मचारियों को धमकाने के मामले में सपा सांसद के पिता पर कार्रवाई हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top