Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

समधन को काटा दांत, ईंट से फोड़ा दामाद का सिर

मां, बहन व पिता के साथ हल्द्वानी कोतवाली पहुंचा हेमंत कुमार आगरी।

. बेटी की खैरियत पूछने पर जजी कोर्ट परिसर में हुई दोनों पक्षों में तकरार, लहूलुहान घायल जज के सामने हुआ पेश

Fight in Judge Court premises, DDC : पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद न्यायालय में विचारधीन है। गुरुवार को दोनों पक्ष काउंसिलिंग के लिए जजी परिसर में पहुंचे। दामाद ने ससुर ने अपनी बेटी की खैरियत पूछी और विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि ससुर ने वहीं पड़ी ईंट से दामाद का सिर फोड़ दिया और बचाव में आई समधन के हाथ में दांत काट लिया। घायल दामाद परिवार के साथ कोतवाली पहुंचा और ससुर के खिलाफ तहरीर दी।

हरिपुर पूर्णानंद गोरापड़ाव निवासी हेमंत कुमार आगरी (32 वर्ष) पुत्र वीरपाल आगरी पेशे से चालक है। हेमंत पर उसकी पत्नी पूजा ने दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। हेमंत ने परिवार बचाने के लिए परिवार न्यायालय में अर्जी दी है, जिसकी दूसरी काउंसिलिंग गुरुवार को जजी कोर्ट स्थित न्यायालय में थी।

पूजा अपने पिता चंदन लाल और हेमंत अपने पिता वीरपाल, मां नीमा देवी (53 वर्ष) व बहन जया के साथ पहुंचा था। हेमंत का अपनी पत्नी पूजा व ससुर चंदन से सामाना हुआ। हेमंत का आरोप है कि पूजा, उनकी चार वर्षीय बेटी को नहीं लाई थी और बेटी के बारे में पूछते ही ससुर नाराज हो गए।

मामूली कहासुनी पलभर में गाली-गलौज में बदल गई। ससुर को हेमंत का धक्का लगा तो उन्होंने पास पड़ी ईंट उठाकर हेमंत पर हमला कर दिया। ईंट लगने से हेमंत का सिर फट गया। बीच-बचाव में आईं हेमंत की मां नीमा के हाथ में चंदन ने दांत काट लिया।

किसी तरह लोगों ने दोनों पक्षों को अलग किया। हेमंत का कहना है कि लहूलुहान हालत में हेमंत न्यायाधीश के सामने पेश हुआ। जिसके बाद वह परिवार के साथ हल्द्वानी कोतवाली पहुंचा। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा का कहना है कि मामले में तहरीर मिली है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

काफी वक्त से नहीं देखा बेटी का चेहरा
हेमंत का कहना है कि उसकी शादी को पांच साल हो गए हैं। पत्नी से विवाद के चलते वह अपने पिता के घर पर रहती है। उनकी चार वर्षीय बेटी भी मां के साथ है। विवाद के चलते हेमंत ने काफी समय से अपनी बेटी को नहीं देखा था। उन्हें लगा कि पूजा बेटी को साथ लेकर आएगी, लेकिन बेटी को साथ में देखा तो उत्सुकतावश वह बेटी के बारे में पूछ बैठा और विवाद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top