Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मां के प्रेमी ने गला घोंट कर की अवैध संबंध के राजदार नाबालिग की हत्या

– 15 साल के लड़के का शव 12 सितंबर की सुबह मिला था मुखानी थानाक्षेत्र के जंगल में

Dharmendra murder case of Mukhani, DDC : हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र के जंगल में मिली 15 साल के धर्मेंद्र कश्यप की मौत के रहस्य से पर्दा उठ गया है। मां के अवैध संबंध के राजदार धर्मेंद्र को उसी के प्रेमी सत्यवीर ने मौत के घाट उतार दिया। हत्या के निशान धर्मेंद्र के सीने से लेकर गले तक मिले। अवैध संबंध को छिपाए रखने की मंशा में सत्यवीर, धर्मेंद्र के सीने पर सवार हुआ और अपने हाथों से तब तक उसका गला घोंटता रहा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। इसकी पुष्टि न सिर्फ हत्यारोपी ने की है, बल्कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसका खुलासा हुआ है।

स्टील फैक्ट्री के पीछे जंगल में मिली थी लाश
पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि गुरुवार 12 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे धिमरा मीरगंज बरेली उत्तर प्रदेश निवासी राजमिस्त्री रामा शंकर कश्यप के 15 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र का शव मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ स्थित स्टील फैक्ट्री के पीछे जंगल में मिला था। उसकी लाश पशु चराने जंगल गई एक महिला ने देखी थी। रामाशंकर मुखानी की बोहरा कालोनी कमलुवागांजा में पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहते हैं। मामले में रामा शंकर ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

मां और सत्यवीर को आपत्तिजनक स्थिति में देख चुका था धर्मेंद्र
तीन माह पहले पत्नी व तीन बच्चों के साथ मुखानी की बोहरा कालोनी कमलुवागांजा में रहने आए थे। इन्हीं तीन महीनों के दौरान धर्मेंद्र की मां के पड़ोसी सत्यवीर से अवैध संबंध हो गए। सत्यवीर मूलरूप से पऊचा दिमना मीरगंज बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। रामा रोज सुबह आठ बजे से पहले काम पर निकल जाता था और इस दौरान सत्यवीर ने धर्मेंद्र की मां से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं। धर्मेंद्र ने कई बार सत्यवीर को अपनी मां के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

हत्यारे ने बेटे के जरिये घर से बुलाया धर्मेंद्र को
हत्या की जांच शुरू हुई तो पुलिस टीम गुरुवार को धर्मेंद्र के पड़ोस में रहने वाले सत्यवीर के 8 वर्षीय बेटे के पास पहुंची। उसने बताया कि उसके पिता सत्यवीर ने घटना की सुबह धर्मेंद्र को बुलाने को कहा था। जिसके बाद धर्मेंद्र, सत्यवीर के साथ चला गया। पुलिस ने सत्यवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की सारा मामला साफ हो गया। सत्यवीर ने पुलिस को बताया कि उसके धर्मेंद्र की मां से अवैध संबंध थे और धर्मेंद्र उन्हें कई बार आपत्तिजनक हालत में देख चुका था।

राज खुलने के डर से घोंट दिया गला
सत्यवीर को डर था कि उसका राज फाश हो सकता है। इसी वजह से वह मुर्गी पकड़ने के बहाने वह धर्मेंद्र को स्टील फैक्ट्री के पीछे जंगल में अपने साथ ले गया और वहां गला घोंटकर मार डाला। पुलिस टीम में मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी, आरटीओ चौकी प्रभारी बलवंत सिंह कम्बोज, एसआई प्रकाश आर्या, कांस्टेबल सुनील आगरी, रविंद्र खाती, बलवंत सिंह और जगदीश राठौर थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top