Breaking News
भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और सफेद कार्ड धारकों को घर बैठे मिलेंगी दवाइयां।
अब घर बैठे मिलेंगी दवाएं, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक ने शुरू की होम डिलीवरी
हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित वाइन शॉप में आग लगी।
आधी रात धधकी वाइन शॉप, आग संग भाप बनकर उड़ी दो करोड़ की शराब
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कोतवाली कालाढूंगी में खाया जहर।
ब्लॉगर दीक्षा पांडे ने कालाढूंगी कोतवाली में गटका जहर, फौजियों की पत्नी को कहे थे अपशब्द
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपील के बाद सड़कों पर नहीं हुई नमाज।
सीएम धामी की अपील कुबूल, मस्जिद और ईदगाहों में अता की नमाज
हल्द्वानी के व्यापारी पर उसकी पत्नी ने लिखाई एफआईआर।
दोस्तों को परोसना चाहता था पत्नी, हल्द्वानी के कारोबार पर एफआईआर
हल्द्वानी में मस्जिद और ईदगादों में ही होगी ईद की नमाज।
सड़क, गली न मैदान, मस्जिद और ईदगाह में होगी नमाज
ईद पर नैनीताल और पहाड़ जाने वाले दो पहिया वाहनों पर प्रतिबंध।
ईद : पहाड़ की ओर जाने का है इरादा तो छोड़ दें उम्मीद
नैनीताल का रिश्वतखोर पुलिस वाला गिरफ्तार।
खाकी के चोले में रिश्वतखोर, 45 हजार घूस संग पुलिस वाला गिरफ्तार
हल्द्वानी में नए मीडिया सेंटर का शिलान्यास करते मुख्ययमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
कुमाऊं को मिला हाईटेक मीडिया हब का तोहफा, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर

चोरी की स्कूटी पर लुटेरा फौजी, रिटायरमेंट के बाद तलाशी लूट की नई नौकरी

मुखानी थानाक्षेत्र में हुईं तीन चेन स्नेचिंग में दो की चेन फौजी ने लूटी

Haldwani’s robber soldier, DDC : देश की सेवा में जान हथेली पर लेकर चलने वाला फौजी अगर भक्षक बन जाए तो… हल्द्वानी में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां सेवानिवृत्ति के बाद फौजी ने नई नौकरी ढूंढ ली। उसने स्कूटी चोरी की और लूट करने लगा। मुखानी थानाक्षेत्र में उसने एक के बाद एक लूट की दो वारदातों को अंजाम दे डाला। उसे लगा कि पकड़ा नही जाएगा, लेकिन फौजी अब सलाखों के पीछे है।

2022 में आर्मी से हवलदार पद से हुआ सेवानिवृत्त
घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि घटना में शामिल तल्ली बमौरी अमरावती कालोनी निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। भूपेंद्र मूलरूप से बंगापानी मुनस्यारी पिथौरागढ़ का रहने वाला है और वर्ष 2022 में आर्मी से हवलदार पड़ से सेवानिवृत्त हुआ है।

घटना का खुलासा करते एसपी सिटी प्रकाश चंद, सीओ सिटी नितिन लोहनी।
घटना का खुलासा करते एसपी सिटी प्रकाश चंद्र।

सेवानिवृत्ति में मिले 28 लाख शेयर मार्केट में लगाए, डूबे
सेवानिवृत्त होने के बाद आर्मी से उसे 28 लाख रुपये मिले थे। इन रुपयों को उसने शेयर मार्केट में लगा दिए और पैसे डूब गए। जिसके बाद उसने पत्नी के जेवर गिरवी रख कर उसके 4 लाख रुपये भी शेयर मार्केट में लगा दिया और यह रकम भी डूब गई। इससे नाराज फौजी की पत्नी उसे छोड़ बच्चों को लेकर पिथौरागढ़ चली गई।

मुंह पर मास्क, सिर पर लगाता था विग
इसके बाद हल्द्वानी में अकेले रह गए फौजी भूपेंद्र ने चेन स्नेचिंग शुरू कर दी। पकड़ा न जाए इसलिए उनसे भट्ट कालोनी चौराहे से स्कूटी चोरी और नम्बर प्लेट डिग्गी में रख दी। पहचान को और छिपाने के लिए वह स्नेचिंग के दौरान मुंह पर मास्क और सिर पर बिग लगाता था।

पहाड़ी बोल कर बनाता था शिकार
फौजी ने मुखानी थानाक्षेत्र के दयाल विहार और प्रगति विहार में 3 और 28 अगस्त को दो महिलाओं की चेन लूटी। दोनों बुजुर्ग महिलाएं घर के पास टहल रही थीं। फौजी महिलाओं से पता पूंछने के बहाने उन्हें रोकता, उनसे पहाड़ी में बात करता और फिर चेन लूट कर फरार हो जाता।

800 CCTV खंगालने के बाद आया हाथ
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने 800 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसके बाद आरोपी फौजी भूपेंद्र को लामाचौड़ पुलिस चौकी के पास वसुंधरा विहार की ओर जाने वाली कालाढूंगी रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी की स्कूटी बरामद की है, जिसमे स्कूटी की नम्बर प्लेट भी बरामद की गई है। साथ ही लूटी गई दो चेन भी मिली है। पुलिस टीम में मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी, एसआई बलवंत कम्बोज, एसआई रजनी आर्या, कांस्टेबल बलवंत सिंह, रविन्द्र खाती, इसरार व धीरज सुगड़ा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top