Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

नाचते-नाचते मर गया दूल्हा, शादी वाले दिन हुआ हादसा

■ थकने के बाद बेहोश होकर गिरा और फिर नहीं उठा

Groom dies at wedding, DDC : हाथरस में शादी के दिन टीचर दूल्हे की मौत हो गयी। सोमवार सुबह शादी के रस्म के दौरान दूल्हे ने घरवालों के साथ डांस किया। थंकने के बाद भात कार्यक्रम में जाकर बैठ गया, तभी अचानक बेहोश होकर गिर गया। जिस परिवार में शादी को लेकर खुशियां मनायी जा रही थीं, वहां मातम पसर गया। जिस घर में गाने और डीजे बजने थे, वहां लोगों की चीखें सुनाई देने लगीं। बताया जा रहा है कि शादी के रस्म के दौरान सोमवार सुबह घरवालों के साथ दूल्हे ने जमकर डांस किया। कुछ देर बाद वह थक गया और भात कार्यक्रम में जाकर बैठ गया। इस दौरान वह बेहोश हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।

आगरा में तय हुई थी शादी
हाथरस के गांव भोजपुर निवासी 22 साल का शिवम एक स्कूल में कंप्यूटर का टीचर था। शिवम की शादी आगरा की रहने वाली मोहिनी के साथ तय हुई थी। बारात के लिए सब तैयार थे, रिश्तेदार आ चुके थे। सोमवार को शादी थी, इससे एक दिन पहले रविवार को शिवम परिजनों के साथ खुशी में डांस कर रहा था, तभी अचानक वह बेहोश हो गया। अस्पताल में जब शिवम को मृत घोषित कर दिया तो लोगों को यकीन ही नहीं हुआ।

पिता की पहले ही हो चुकी है मौत
परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। यहां भी डॉक्टर ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उसकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। शिवम के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। शिवम की शादी से पहले उसकी मौत से घर में मातम पसर गया। हर कोई ई स्तब्ध रह गया। अब परिवार में मां और दो छोटे भाई बचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top