Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

जजी कोर्ट के बाहर नैनीताल रोड पर आधी रात में फायरिंग, एक घायल

– चापड़ व असलहों से लैस हल्द्वानी की युवकों ने जमकर की अराजकता

Firing in Nainital Road, DDC : जजी कोर्ट के बाहर नैनीताल रोड पर हल्द्वानी के युवकों ने रविवार की रात में जमकर अराजकता की। अवैध असलहों व चापड़ से लैस युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। जेल से जमानत पर छूटे रुद्रपुर निवासी युवक पर चापड़ से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हल्द्वानी के कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि रुद्रपुर निवासी राहुल राठौर व हल्द्वानी के जजी कोर्ट के पास रहने वाले सुमित बिष्ट व सुमित बाली आपस में दोस्त हैं। कुछ दिनों से राहुल राठौर व सुमित बाली के बीच तकरार चल रही थी। राहुल मारपीट के मामले में जेल में बंद था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा है। उन्होंने बताया कि रविवार की रात साढ़े 10 बजे राहुल अपने एक दोस्त के संग कार से हल्द्वानी पहुंचा। फोन पर उसकी सुमित बिष्ट व सुमित बाली से बात हुई। इसी बीच दोनों में पुरानी बात को लेकर गालीगलौज हो गई और दोनों गुटों ने एक-दूसरे को जजी कोर्ट के बाहर नैनीताल रोड पर मिलने की धमकी दे डाली। सुमित व बाली दोनों अपने संग कई युवाओं को लेकर हथियारों से लैस होकर पहुंच गए। इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

हल्द्वानी के युवकों ने इस बीच फायरिंग कर दी। जिससे आसपास के लोगों व राहगीरों में दहशत फैल गई। सुमित व उनके साथियों ने राहुल पर चापड़ से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहुल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं आरोपित फरार हो गए। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल का एसटीएच में उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद मामले में प्राथमिकी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top