Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

भोड़िया नाले में बहा बुजुर्ग लापता, 60 घंटे बाद मिला सिर्फ छाता

– भारी बारिश के बीच शुक्रवार सुबह खन्स्यू से पैदल लौट रहे थे घर, नाले के पास स्थित दुकानदार ने देखा आखिरी बार

Old man drowned in Bhodiya drain, DDC : नैनीताल जिले में रिश्तेदार के पीपलपानी से लौट रहे बुजुर्ग शुक्रवार हो रही मूसलाधार बारिश का शिकार हो गए। बारिश में उफनाए भोड़िया नाले में वह बह गए। दो दिन बाद नाले में उनका छाता तो मिला, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। गांव के लोगों के साथ पुलिस गौला नदी में उनकी तलाश कर रही है। हालांकि तीन दिन बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

पत्नी की बुआ के बेटे के पीपलपानी से लौट रहे थे घर
स्यूड़ा तोक गजार चौकी हैड़ाखान निवासी देवेंद्र सिंह सम्मल (60 वर्ष) पुत्र हर सिंह सम्मल पेशे से कास्तकार थे और यहां पत्नी राधा देवी, बेटे मनोज सिंह सम्मल व पंकज सिंह सम्मल के साथ रहते थे। देवेंद्र के छोटे भाई थान सिंह ने बताया कि बीती 11 सितंबर को वह खन्स्यू के चमोली गांव गए थे। जहां उनकी पत्नी राधा की बुआ के बेटे का पीपलपानी था। उन्हें अगले दिन लौटना था, लेकिन 12 सितंबर गुरुवार से बारिश शुरू हो गई, जिसने रुकने का नाम नहीं लिया। गुरुवार को वह वहीं रुक गए, लेकिन जब बारिश नहीं रुकी तो अगले दिन शुक्रवार की सुबह पैदल ही घर के लिए निकल पड़े।

भोड़िया नाले में 100 मीटर नीचे मिला देवेंद्र का छाता
शुक्रवार को भारी बारिश की वजह से नदी और नाले उफान पर थे। भोड़िया नाले से ठीक पहले वहीं दुकान चलाने वाले दुकानदार ने उन्हें नाले की ओर जाते देखा था। उसके बाद न तो वह घर पहुंचे और न ही कोई सुराग लगा। उन्हें तलाशते हुए परिजन दुकानदार तक पहुंचे तो हादसे को अंदेशा हुआ। जिसके बाद गांव के 100 से 150 लोग उनकी तलाश में जुट गए। रविवार को पानी कम होने पर लोगों ने भोड़िया नाले में तलाश शुरू की तो सड़क से करीब सौ मीटर नीचे गौला नदी की ओर देवेंद्र का छाता मिला। तलाश के लिए खन्स्यूं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नदी में कई किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा।

दो दिन बाद तलाश में जुटी खन्स्यू पुलिस
देवेंद्र शुक्रवार की सुबह लापता हुए। समाजसेवा टीकम सिंह बिष्ट ने बताया कि जानकारी के बाद शुक्रवार तक गांव वालों ने तलाश की और जब अनहोनी की आशंका हुई तो 14 सितंबर को पुलिस, प्रशासन को सूचना दी, लेकिन किसी ने तलाश करने की जहमत नहीं उठाई। जिसके बाद उन्होंने विधायक राम सिंह कैड़ा से मदद मांगी। विधायक के दखल के बाद रविवार को पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top