Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

हल्द्वानी के व्यापारी नेता के बेटे पर हमला, वीडियो हुआ वायरल

– मामा के घर गए युवक को चार-पांच युवकों ने घेरकर पीटा, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

Attack on business leader’s son, DDC : दोस्त के साथ मामा के घर जा रहे हल्द्वानी के व्यापारी नेता के बेटे को अराजकतत्वों ने घेर लिया। उसे बेरहमी से पीटा और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना वहीं लगे सीसीटीवी में कैद हो गई और अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। व्यापारी नेता ने तहरीर देने के बावजूद पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

जज फार्म मुखानी निवासी अतुल गुप्ता की मटर गली में रेडिमेड कपड़ों की दुकान है और वह मटर गली व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारी है। अतुल ने बताया कि बुधवार को उनका बेटा सम्राट अपने दोस्त के साथ मोरारजी नगर बरेली रोड धान मिल निवासी मामा के घर गया था। आरोप है कि उनका बेटा, मामा के घर की गली के बाहर फोन पर अपने दोस्त से बात कर रहा था।

इसी बीच कुछ लोग वहां पहुंच गए और उसे बुरी तरह पीट दिया। स्थानीय लोगों के हस्तेक्षप पर आरोपी मौके से फरार हो गए। अतुल का आरोप है कि उन्होंने इस मामले में मंडी चौकी प्रभारी भुवन सिंह राणा को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की। अब आरोपी खुलेआम धमका रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top