Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

घर दरके, खेत ध्वस्त, सड़कें बंद, खतरे के निशान के करीब गौला और कोसी

– भारी बारिश से नैनीताल जनपद में जनजीवन प्रभावित, नौ मार्ग बंद, कई क्षेत्रों में भू-स्खलन

Weather Update Nainital, DDC : सुरक्षित रहना है तो घर में रहे है, क्योंकि बारिश आसमान से आफत की तरह बरस रही है। नैनीताल जिले में बीते 24 घंटे के भीतर हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे तक औसतन 26.66 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस मानसून सीजन में अब तक की कुल वर्षा 1025.46 मिमी हो चुकी है। भारी बारिश से 15 घर दरक चुके हैं, खेत ध्वस्त, राष्ट्रीय और राजमार्ग समेत 9 सड़कें बंद हो चुकी हैं। लगतार भू-स्खलन और पहाड़ से बड़े-बड़े बोल्डर गिर रहे हैं।

बारिश का आंकड़ा
बीते 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा द्वाराहाट (82.0 मिमी) और मुक्तेश्वर (75.6 मिमी) में दर्ज की गई। हल्द्वानी (35.0 मिमी), नैनीताल (24.0 मिमी), कोटाबाग (25.0 मिमी) और कालाढूंगी (4.0 मिमी) में भी तेज बारिश हुई।

भारी बारिश से गौला और कोसी नदियों में पानी का बहाव बढ़ा
गौला नदी का चेतावनी स्तर 10,000 क्यूसेक और खतरे का स्तर 60,000 क्यूसेक है। वर्तमान में प्रवाह 5636 क्यूसेक दर्ज किया गया।
कोसी नदी का खतरे का स्तर 76,900 क्यूसेक है, फिलहाल प्रवाह 5958 क्यूसेक तक पहुंच चुका है।
धान्या और शेर नाले में भी उफान के कारण निचले इलाकों में पानी घुसने से जनजीवन प्रभावित हुआ।

जिले में कुल 9 मार्ग भू-स्खलन और मलबा आने से बंद हो गए हैं, जिनमें राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग भी शामिल हैं।
1. ज्योलीकोट–बयाराखान मार्ग
2. गर्जिया–धूपीधार–बेतालघाट मार्ग
3. लक्ष्मीश्वर–नयागांव–खुटानी मार्ग
4. भवाली–रामगढ़ मार्ग
5. रामनगर–भवाली मार्ग
6. हल्द्वानी–चोरगलिया मार्ग
7. गोल्ज्यू–भुजबुग मार्ग
8. छिड़ियाघर–ओखलकांडा–अमझड़ मार्ग
9. भीमताल–धानाचूली–पदमपुरी मार्ग

जनहानि व नुकसान
प्रारंभिक सूचना के अनुसार अब तक 15 मकानों को क्षति, जबकि कई पशुशालाओं और गौशालाओं को नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने से फसल बर्बाद होने की खबर भी मिली है।

प्रशासन की अपील
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित स्थानों के पास जाने से बचें। प्रशासन ने एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व टीम को अलर्ट पर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top