Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

रिटर्निंग वॉल बना दे रेलवे, उजड़ने से बच जाएंगे गरीब : मतीन

– सपा के प्रदेश प्रभारी बोले, सुप्रीम कोर्ट की भांति मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए गरीब जनता के हित में लेना चाहिए निर्णय

Decision in railway land case, DDC : बनभूलपुरा बनाम रेलवे भूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने स्वागत किया है। साथ ही कहा है कि यदि रेलवे रिटर्निंग वॉल बना दे तो बनभूलपुरा के लोगों को उक्त भूमि से हटाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। उन्होंने सरकार और रेलवे से भी सुप्रीम कोर्ट की भांति मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए गरीब जनता के हित में फैसला लेने की अपील की है।

सर्वे कर चार सप्ताह में शपथ पत्र दे रेलवे
24 जुलाई 2024 को सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी रेलवे प्रकरण के संबंध में तीन जजों की बेंच ने सुनवाई की। आदेशित किया कि रेलवे चार सप्ताह में एक सर्वे कर शपथ पत्र न्यायालय में दाखिल करे, जिसमे कितनी लंबाई व चौड़ाई रेलवे को अपने विस्तार के लिए चाहिए। साथ ही इसमें स्पष्ट सभी रेवेन्यू से संबंधित खेत व खसरा नंबर लिखे गए हो। इसमें प्रभावित जनता को किस तरह से और कहा पुनर्वास किया जायेगा का भी पूर्ण विवरण उपलब्ध कराएं।

11 सितंबर को अलगी सुनवाई
11 सितंबर 2024 को सुनवाई की अगली तिथि नियत करते हुए सभी संबंधितों को न्यायालय में उपस्थित रहने के आदेश दिए गए है। अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी की याचिका पर सुनवाई में वरिष्ठ अधिवक्ता कोलिन गोंजलविस, प्रशांत भूषण, अक्षत कुमार, कवलप्रीत कौर, रिया यादव, उमेश कुमार आदि व अन्य याचिकर्ताओं की ओर से सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा, सलमान ख़ुर्शीद, सरदार संप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।

न स्टेशन को खतरा होगा, न उजाड़ने पड़ेंगे आशियाने
याचिकाकर्ता मतीन सिद्दीक़ी का कहना है कि यदि रेलवे गोला नदी की ओर से बनने वाली रिटर्निंग वॉल को सही से बनवा दे तो फिर कही भी रेलवे को भूमि की जरूरत नही है। सिद्दीक़ी ने कहा कि रेलवे व प्रदेश सरकार को भी उच्चतम न्यायालय की भाँति मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए ग़रीब जनता के हित में निर्णय लेने चाहिये। मात्र एक रिटर्निंग वॉल बनने से ही सारी समस्या का हल निकल सकता है। जिसके बनने के बाद न तो रेलवे स्टेशन को कोई ख़तरा होगा और न ही किसी के आशियाने को उजाड़ने की ज़रूरत पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top