Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

सलाखों से बाहर आई साफिया, अब भी कैद में अब्दुल मलिक

– 2 अप्रैल को बरेली में मामा के घर से पकड़ी गई साफिया 3 महीने 22 दिन बाद आई जेल से बाहर

Safia Malik got bail, DDC : हल्द्वानी में मर चुके व्यक्ति के दस्तावेज लगाकर मलिक का बगीचा (कंपनी बाग) की सरकारी भूमि कब्जाने के आरोप में 2 अप्रैल से सलाखों के पीछे कैद साफिया मलिक को 3 महीने 22 दिन बाद हाई कोर्ट ने जमानत दे दी। साफिया बनभूलपुरा हिंसा के मास्टर माइंड बताए गए अब्दुल मलिक की पत्नी है।

22 फरवरी 2024 को नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने अब्दुल मलिक उसकी पत्नी साफिया मलिक, अख्तरी बेगम, नबी रजा खां, गौस रजा खां और अब्दुल लतीफ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 417,420, 467, 468, 471 के तहत कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि साफिया ने मृत व्यक्ति के दस्तावेज लगाकर फर्जी तरीके से मलिक का बगीचा स्थित सरकारी जमीन कब्‍जाई। इस मामले की जांच एसएसआई महेंद्र प्रसाद कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने 24 जुलाई को साफिया को जमानत दे दी।

आरोपी साफिया की ओर से कहा गया कि वह निर्दोष है और उस पर लगाये गये आरोप निराधार हैं। सरकार की ओर से जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध करते हुए कहा गया कि उस पर गंभीर आरोप हैं। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद साफिया मलिक को जमानत दी। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ में हुई। हल्द्वानी उपकारागार के जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय ने बताया कि अभी साफिया के जमानत के कागत नहीं आए हैं। संभवत: गुरुवार को यदि कागज आए तो शाम तक वह रिहा हो जाएगी।

1 महीने मजार में छुपी रही साफिया
साफिया ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी। उसके बाद साफिया इधर-उधर छ‍िपने लगी। साफिया एक महीने तक मजार में भी छुपी रही। इसके बाद पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार साफिया बरेली के बिहारीपुर में उसक मामा के घर छुपी है। मंगलवार 2 अप्रैल को पुलिस और एसओजी ने साफिया को गिरफ्तार किया। इस पूरे प्रकरण के बीच पुलिस साफिया को ढूंढने दिल्ली, मुंबई, बिहार और हरियाणा तक पहुंच चुकी थी।

अभी भी जेल में है साफिया का पति और बेटा
मलिक का बगीचा में सरकारी भूमि हथियाने और बनभूलपुरा हिंसा के मामले में साफिया की बहू को छोड़कर पूरा परिवार जेल में था। अब जाकर साफिया को जमानत मिली है, लेकिन साफिया का पति अब्दुल मलिक और बेटा अब्दुल मोईद अब भी नैनीताल जेल में बंद हैं। दोनों बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी है। अब्दुल मलिक और अब्दुल मोईद कई बार जमानत के लिए याचिका दायर कर चुके हैं, लेकिन कोर्ट ने अभी तक याचिका स्वीकार नहीं की। दोनों को सितारगंज जेल भी शिफ्ट किया जाना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से फैसला रद्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top