Breaking News
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल
गोरापड़ाव में घटना स्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल से विचार-विमर्श करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
जुआरियों के अड्डे पर डाका, एसओजी बनकर डकैतों ने लूटा
तुषार जोशी का फाइल फोटो।
चेन्नई से लौट रहे सेना के जवान की मौत, अमीबा संक्रमण की आशंका
कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप।
राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप, सोनिया और राहुल के खिलाफ तहरीर
सीतावनी मंदिर में बाल विवाह।
सीतावनी मंदिर में बाल विवाह, दूल्हा समेत पांच पर एफआईआर

लालकुआं स्टोन क्रैशर में रेत के साथ दफन किया जिन्दा इंसान

लालकुआं स्टोन क्रेशर में रेत में दफन किया जिंदा इंसान।

. चौफुला से कठघरिया रोड पर बन रहे नाले से लिए लोड किया था डंपर में रेत, मजदूरों ने रेत हटाना शुरू किया तो सिर और हाथ देखकर उल्टे पैर भागे

Man Buried in Sand at Lalkuan Stone Crusher, DDC : हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। लालकुआं स्थित एक स्टोन क्रेशर से डंपर में लाई गई रेत के भीतर एक व्यक्ति दबा मिला। निर्माण कार्य के लिए रेत हटाते समय मजदूरों को पहले एक हाथ और फिर सिर दिखाई दिया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान 30 वर्षीय पवन सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी जयपुर बीसा, लालकुआं के रूप में हुई है। पवन डंपर चालक का सहायक (हेल्पर) था।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र के चौफुला से कठघरिया रोड पर नई सड़क और नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के लिए रविवार को लालकुआं के स्टोन क्रेशर से रेत मंगाई गई थी।

बताया जा रहा है कि नियमित चालक अवकाश पर था, इसलिए डंपर में रेत लोड कराने के लिए उसका सहायक पवन सिंह गया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रेत लोड होने से पहले पवन डंपर के पिछले हिस्से में किसी कार्य में लगा था। इसी दौरान उसे देखे बिना डंपर में रेत भर दी गई।

करीब दो घंटे तक पवन की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद दूसरा चालक डंपर लेकर काठगोदाम पहुंचा और रेत उतार दी गई।

मजदूरों ने देखा हाथ और सिर

शाम को जब निर्माण कार्य के लिए मजदूर रेत हटाने लगे तो उन्हें पहले इंसान का हाथ और फिर सिर दिखाई दिया। यह देखकर मजदूर घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीसीटीवी फुटेज से होगी जांच

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए स्टोन क्रेशर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह पूरी तरह दुर्घटना थी या लापरवाही का मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top