Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

हल्द्वानी में मोमो खाने के बाद बीए तृतीय वर्ष की छात्रा की मौत

– एनसीसी क्लासेस से लौटते तक मोमो खाने की बात कही, 19 वर्ष की थी छात्रा

Student dies after eating momo, DDC : उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां मोमो खाने के बाद अचानक बीए में पढ़ने वाली 19 वर्षीय छात्रा की हालत बिगड़ गई। उसे पेट में तेज दर्द और जलन महसूस होने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। पुलिस मौत की असल वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी मीनू मौर्या पुत्री भूपराम मौर्या एमबीपीजी कालेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी और एनसीसी की ट्रेनिंग कर रही थी। वह रोजाना सुबह 6 बजे एनसीसी के लिए निकलती थी और दोपहर तक घर लौट आती थी। शुक्रवार को भी वह तय समय पर घर से निकली, लेकिन जब दोपहर लौटी तो उसकी हालत खराब थी।

उसे पेट में दर्द और तेज जलन हो रही थी। कुछ ही देर बाद उसने घर में उल्टियां शुरू कर दीं, जिसके बाद परिजनों सकते में आ गए। परिजन उसे नजदीक के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे घर भेज दिया गया। घर पहुंचने पर एक बार फिर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे लेकर डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक घर से अस्पताल लाते वक्त मीनू ने बताया था कि एनसीसी से लौटते वक्त रास्ते में उसने मोमो खाए थे, जिसके बाद उसे पेट में अजीब सा महसूस होने लगा। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। फिलहाल, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top