Breaking News
उत्तराखंड में एसआईआर का पहला चरण पूरा।
एसआईआर : पहला चरण पूरा, 71.33 लाख मतदाताओं की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा

गौलापार एक्सीडेंट : देखिए सामने आया खौफनाक सीसीटीवी फुटेज

– हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, सीसीटीवी फुटेज में दिखा रफ्तार का कहर, कमेंट कर रहे लोग

Horrifying CCTV footage of Gaulapar, DDC : काठगोदाम थानाक्षेत्र के गौलापार में शनिवार रात हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के साथ ही बड़ी संख्या में कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ ही घंटों में यह वीडियो सैकड़ों लोगों ने शेयर कर दिया है। वीडियो में हादसे की भयावहता देख कर लोग हतप्रभ हैं।

बता दें कि बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी 28 वर्षीय पूरन सिंह टाकुली पुत्र कुंदन सिंह टाकुली टैक्सी स्कूटी लेकर रविवार को गौलापार से लालकुआं की ओर जा रहा था। खेड़ा में उसकी स्कूटी सामने से आ रही बस की चपेट में आ गईं। पूरन स्कूटी समेत बस में बुरी तरह फंस गया। शनिवार तक लोग यह सोच रहे थे कि आखिर इस तरह से घटना कैसे हो सकती है। लोग इसके लिए फरार बस चालक को भी कुसूरवार ठहरा रहे थे।

रविवार को जब घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ तो हादसे की हकीकत भी सामने आई। वायरल वीडियो में नजर आया कि टैक्सी स्कूटी सवार पूरन आगे से जा रही एक स्कूटी को तेजी से ओवरटेक करता है। वह ओवरटेक कर भी लेता है, लेकिन सही समय पर स्कूटी की दिशा बदल नहीं पाता और सामने से आ रही बस की चपेट में आ जाता है। घटना के बाद बस में बुरी तरह फंसे पूरन को दमकल कर्मियों ने कटर से बस को काट कर निकाला था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top