Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

कनपटी से सटाकर कास्तकार ने चलाई गोली, भेजा उड़ा

– पति के लिए थाली में खाना परोस रही थी पत्नी, गोली चलते ही कमरे की दीवार और छत खून से रंगी

Kundan Singh Bora suicide case, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में टीपीनगर चौकी क्षेत्र के गन्ना सेंटर इलाके में दोपहर दिल-दहला देने वाली घटना घटी। पत्नी, पति के लिए थाली में खाना परोस रही थी कि तभी कमरे से गोली चलने आवाज आई। पत्नी अंदर पहुंची तो कमरे की दर-ओ-दीवार खून से रंगी पड़ी थी और जमीन पर पति की लहूलुहान लाश पड़ी थी। यह देख वह चीख पड़ी और कुछ ही देर में पूरा गांव वहां जमा हो गया। पुलिस के आलाधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान कर कई तथ्यों पर जांच कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल से वो 12 बोर का वो अवैध असलहा (बंदूक) बरामद की है, जिससे गोली चली है।

मूलरूप से गंगोलीहाट पिथौरागढ़ निवासी कुंदन सिंह बोरा (64 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर लालमणि निवाड़ में पत्नी हीरा देवी, तीन बेटे जगदीश, तारा और लक्ष्मण के साथ रहते थे। पड़ोस में कुंदन के भाई मोती सिंह बोरा का घर है। जबकि कुछ ही दूरी पर उनके अन्य दो भाई होशियार और मनोहर रहते हैं। परिजनों के मुताबिक गांव में नई इलेक्ट्रिक बंचिंग लाइन पड़ रही है। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कुंदन लाइन बिछा रहे लोगों से बात कर रहे थे। पूछ रहे थे कि मीटर में यह लाइन कैसे जुड़ेगी। तभी पत्नी हीरा ने खाना खाने के लिए आवाज लगाई। उन्होंने दाल-भात पकाया था।

इधर, हीरा थाली में खाना परोस रहीं थी और उधर, कुंदन अपने कमरे में चले गए। हीरा थाली लेकर पति कुंदन के पास पहुंचती, इससे पहले ही उन्हें कमरे से गोली चलने की आवाज आई। वह थाली छोड़ कर कमरे की ओर दौड़ीं तो चीख पड़ीं। जमीन पर कुंदन की लाश पड़ी थी। सिर का आधा हिस्सा गायब था, फर्श, दीवार और कमरे की छत खून से सनी थी। हीरा की चीख सुनकर पड़ोस में रहने वाला कुंदन के भाई का परिवार और सामने रहने वाले तीनों बेटों के परिवार दौड़ पड़े। कमरे का नजारा जिसने भी देखा वह उल्टे पांव भागा।

आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल राजेश कुमार यादव, टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज यादव और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। बावजूद इसके विभिन्न पहलुओं पर जांच की रही है। घटना स्थल से 12 बोर का अवैध असलहा बरामद किया गया है, साथ ही एक इस्तेमाल किया हुआ कारतूस भी मिला है।

चारपाई पर बट, कनपटी पर नाल और दबा दिया ट्रिगर
घटना के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल (कमरा) को सील कर दिया था। करीब तीन घंटे तक फॉरेंसिक एक्सपर्ट जांच की, जिसके बाद अनुमान लगाया गया कि कुंदन खुद को खड़े को होकर गोली मारी। इससे पहले उन्होंने बंदूक में कारतूस लोड किया। बंदूक की बट को चारपाई से टिकाया और बंदूक की नाल को अपनी कनपटी से सटा कर ट्रिगर दबा दिया। गोली चलते ही सिर के चीथड़े उड़ गए। फॉरेंसिक टीम को उनका भेजा कमरे में बनी स्लिप पर मिला।

सुसाइड पर नहीं किसी को भरोसा, तो क्या हुआ था
परिजनों का और क्षेत्रीय लोगों को कुंदन की मौत पर भरोसा नहीं हो रहा है। भरोसा इस बात पर नहीं है कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठा सकते हैं। लोगों का कहना है कि वह मिलनसार व्यक्ति थे। घटना की सुबह उन्होंने अपने धान के खेत में पानी लगाया था। उसके बाद विद्युत केबल डालने आए विद्युत कर्मियों से बात कर रहे थे। घटना के दिन और इससे पहले कभी किसी को ऐसा लगा ही नहीं कि कुंदन आत्मघाती कदम उठा सकते हैं। यह जिसने भी सुना, सकते में है।

काल आता तो निपट लेते, भाई को लौटा लाते
कुंदन के सामने ऐसे क्या हालात पैदा हो गए थे कि उन्होंने जान देने का फैसला कर लिया? परिजन भी इसी सवाल का जवाब तलाश रहे हैं। एक ओर कमरे में कुंदन की लाश पड़ी थी और वहीं बरामदे में महिलाएं विलाप कर रही थीं, जिसमें कुंदन की बहन और पत्नी भी थी। बहन का विलाप सुनकर हर कोई गमगीन था। विलाप करती बहन फूट-फूट कर रो रही थी और कह रही थी कि अगर काल आता तो वह काल से भी निपट लेती, लेकिन भाई को लौटा लाती।

कुंदन के परिवार से बसाया हरिपुर लालमणि निवाड़
स्थानीय लोगों के मुताबिक कुंदन के पिता मोहन सिंह वर्ष 1950 के दरम्यान हरिपुर लालमणि में आकर बस गए थे। तब यहां उनकी झोपड़ी थी और इसके बाद उन्होंने जो पक्का मकान बनाया उस पर वर्ष 1962 हिंदी अंक गणित की भाषा में लिखा है। ऐसा लोग कहते है कि आस-पास जो भी आबादी है वह कुंदन के परिवार ने ही बसाई है। यहां रहने वाले ज्यादातर पुराने लोग पिथौरागढ़ जिले से है और उसमें भी गंगोलीहाट के लोग ज्यादा है। कुंदन के चार भाई भी यहीं रहते हैं।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद एवं शराब के नशे में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। प्रकरण के सभी पहलुओं पर पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top