Breaking News

साली की शादी में विवाद, जीजा ने फांसी लगाकर जान दी

साली की शादी में विवाद के बाद जीजा ने फांसी लगाई।

– विवाद के बाद परिवार को शादी में छोड़कर लौटा घर और लगाई फांसी

Brother-in-law Dies by Suicide After Returning from Sister-in-law’s Wedding, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में परिवार के साथ साली की शादी में गए जीजा का परिवार से विवाद हो गया। नाराज जीजा परिवार को शादी में ही छोड़कर घर चला गया और फांसी लगाकर जान दे दी। शादी में मौजूद परिजनों ने जब मकान मालिक को फोन किया तो घटना का पता चला। जिसके बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

चोरगलिया थानाक्षेत्र के त्रिलोकपुर दानीबंगर निवासी जय प्रकाश पत्नी व बच्चों के साथ मुखानी के पीलीकोठी में किराए के घर में रहते हैं। परिजनों के मुताबिक, जय प्रकाश की साली भी हल्द्वानी में रहती है और 25 अप्रैल को उसकी शादी थी। जय प्रकाश पूरे परिवार के साथ साली की शादी में शामिल होने पहुंचे, लेकिन यहां किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि जय प्रकाश बुरी तर नाराज हो गया और पत्नी, बच्चों को शादी में छोड़कर पीलीकोठी स्थित घर चला गया।

जब वह काफी देर तक जय प्रकाश शादी में दिखाई नहीं दिया तो परिजनों जय प्रकाश को फोन किया, लेकिन लगातार घंटी जाने के बावजूद प्रकाश ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद रविवार को परिजनों ने पीलीकोठी में मकान मालिक को फोन किया। मकान मालिक मौके पर पहुंचे तो जय प्रकाश का कमरा अंदर से बंद पाया। कई आवाज के बावजूद जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर जय प्रकाश दुपट्टे से बने फंदे से लटक रहा था। पुलिस फौरन उसे नीचे उतारा और डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। प्राथमिक पूछताछ में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top