Breaking News
बनभूलपुरा में जीजा ने मुंहबोले साले को मौत के घाट उतारा।
अवैध संबंध के शक में जीजा ने मुंहबोले साले को उतारा मौत के घाट
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना छह राज्यों का ऐतिहासिक एमओयू
हल्द्वानी में दवा कारोबारी के बेटों को बेहोश कर चोरी।
कारोबारी के बेटों को बेहोश कर घर से लाखों की चोरी
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल
गोरापड़ाव में घटना स्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल से विचार-विमर्श करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
जुआरियों के अड्डे पर डाका, एसओजी बनकर डकैतों ने लूटा

बेटी काटती थी चुटकी, 6 माह की गर्भवती मां उड़ाती थी मंगलसूत्र

ऑटो और ई-रिक्शा से मंगलसूत्र लूटने वाली गिरफ्तार।

– ऑटो और ई-रिक्शा में वारदात को अंजाम देने वाली शातिर हत्थे चढ़ी

Mangalsutra thief arrested, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में ई-रिक्शा और ऑटो में सवार महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और चेन लूटने वाली पुलिस के हत्थे चढ़ी तो लोग हैरत में पड़ गए। 6 माह की ये गर्भवती चोरनी अपनी ट्रेंड नाबालिग बेटी के साथ वारदातों को अंजाम देती थी। ये एक पेशेवर अपराधी है, जो अपने पति के साथ मिलकर घटनाएं करती थी। हाल में आरोपी ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र लूटा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि कुसुमखेड़ा निवासी दीपा खडायत पत्नी दिवान सिंह खनायत बीती 9 मार्च को कालाढूंगी टेम्पो स्टैंण्ड से अपने घर के लिए ऑटो में बैठी थीं और इसी दौरान उनके गले से मंगलसूत्र पार कर दिया गया। उन्होंने ऑटो में साथ बैठी महिला पर शक जाहिर किया, जिसके साथ एक नाबालिग बेटी भी थी।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। इसी के बूते पुलिस ने पता किया कि घटना को ब्रजधाम कॉलोनी मथुरा निवासी 26 वर्षीय मुस्कान पत्नी अमित शामिल है। बीती 27 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी मुस्कान को हल्द्वानी बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। मुस्कान 6 माह की गर्भवती है। उसने बताया, घटना के दौरान उसकी बेटी भी साथ होती थी।

ऑटो या ई-रिक्शा में अपने शिकार का ध्यान भटकाने के लिए बच्ची शिकार के पैर में चुटकी काटती थी। शिकार जैसे ही अपने पैरों की ओर झुकता, इतनी ही देर में शातिर महिला दातों से उसका मंगलसूत्र काट देती थी। घटना में मुस्कान का पति अमित भी साथ देता था। मुस्कान के पास से पुलिस ने दो पैंडल, एक चेन और 12 दाने की लाल मोती वाली चेन बरामद की है।

पुलिस टीम में हीरानगर चौकी प्रभारी कृपाल सिंह, एसआई अविनाश मौर्य, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार व राजवती थी।

जमानत के लिए तैयार रहते हैं वकील
मुस्कान का पति भी एक पेशेवर अपराधी है। आगरा के अछनेरा थाने में उस पर 4 और थाना न्यू आगरा में 2 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि मुस्कान पर हल्द्वानी और मुखानी में दो मुकदमे हैं। गैंगेस्टर अमित और उसकी चोर पत्नी मुस्कान पर कुल 8 मुकदमे हैं। पुलिस ने बताया कि इन पेशेवर अपराधियों के अपने कई वकील हैं। वारदात के बाद ये सीधे अपने वकील से संपर्क करते थे और अगर पकड़े जाते हैं तो तुरंत इनके वकील इनकी जमानत के जुगाड़ में लग जाते हैं।

ठाठ-बाट रईशों वाले और पेशा चोरी
पुलिस की मानें तो मुस्कान और अमित के पास पैसों की कोई कमी नहीं। उनके पास कई बड़े मकान हैं और ठाठ-बाट की जिंदगी जीते हैं। इनके शौक भी रईशों वालें हैं। ये खुद तो मथुरा में रहते हैं, लेकिन बच्चों को ज्योलिकोट के एक बड़े स्कूल में पढ़ाते हैं। मथुरा और बरेली से वारदातों को अंजाम देने के लिए अपराधी पति-पत्नी स्कॉर्पियो से आते थे। जिसके बाद मुस्कान ऑटो या ई-रिक्शा में सवार होकर अपने शिकार तलाशने में जुट जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top