Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

14 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने जनी बच्ची, नवजात की मौत

– डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में हुआ प्रसव, सलाखों के पीछे कैद है दुष्कर्म का आरोपी

Rape victim gave birth to a child, DDC : पढ़ने-लिखने, खेलने-कूदने की उम्र में 14 साल की किशोरी मां बन गई। इस किशोरी को एक युवक अपनी हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म पीड़िता ने हल्द्वानी के डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में बच्ची को जन्म दिया और बच्ची की मौत हो गई। दुष्कर्म का आरोपी सलाखों के पीछे कैद है।

गौरतलब है कि मुखानी थाना क्षेत्र में पूर्व में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और पॉक्सो के तहत उसके ऊपर कार्रवाई की गई। जिसके चलते आरोपी इस समय जेल में बंद है।

इधर, दो दिन पूर्व प्रसव पीढ़ा होने पर पीड़िता को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका प्रसव कराया गया। अस्पताल प्रशासन से जानकारी मिली कि पीड़िता ने एक लड़की को जन्म दिया था।

जन्म के बाद से ही नवजात को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उसे तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया था। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और नवजात ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top