Breaking News
रामलीला मैदान में शुद्धिकरण हवन करने वालों पर मुकदमा।
मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद शुद्धिकरण करने वालों पर मुकदमा
हल्द्वानी में साइबर क्रिमिनल गैंग का खुलासा।
किराये के मकान से रोज 5 लाख का साइबर खेल, म्यूल खातों से ठगी की रकम खपाने वाला गिरोह पकड़ा
साइबर क्राइम की जानकारी देते अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन।
ऑपरेशन हॉटस्पॉट : 7 दिन में 820 संदिग्ध बैंक खातों की जांच, 159 FIR
रानीबाग में उफनाती नदी के बीच तेज बहाव में फंसा युवक।
रील की चाहत में गौला में जिंदगी दांव पर, दो दिन में तीन युवकों का रेस्क्यू
चम्पावत स्थित देवीधुरा में आयोजित बग्वाल के दौरान का दृश्य।
पत्थरों की बारिश में गूंजती आस्था, सदियों से जारी देवीधुरा की बग्वाल
गोरापड़ाव में घटना स्थल पर एसपी सिटी मनोज कत्याल से विचार-विमर्श करते एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी।
जुआरियों के अड्डे पर डाका, एसओजी बनकर डकैतों ने लूटा
तुषार जोशी का फाइल फोटो।
चेन्नई से लौट रहे सेना के जवान की मौत, अमीबा संक्रमण की आशंका
कांग्रेस के शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप।
राष्ट्रगीत के अपमान का आरोप, सोनिया और राहुल के खिलाफ तहरीर
सीतावनी मंदिर में बाल विवाह।
सीतावनी मंदिर में बाल विवाह, दूल्हा समेत पांच पर एफआईआर

रौशिल में फूंकी मोटर साइकिलें, ग्रामीणों ने घेरा काठगोदाम थाना

– तीन दिन के भीतर दो मोटर साइकिलें जलाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bike burnt in Roshil, DDC : काठगोदाम थाना क्षेत्र के रौशिल में तीन दिन के भीतर दो मोटर साइकिलों को आग के हवाले कर दिया। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को नाराज ग्रामीण, ग्राम प्रधान और पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू के साथ काठगोदाम थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर लिया। यहां पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई और ग्रामीण तब ही वापस लौटे जब उन्हें कार्रवाई का भरोसा मिल गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रौशिल काठगोदाम निवासी नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि बीती 14 दिसंबर की रात अराजकतत्वों ने घर के बाहर खड़ी उनकी मोटर साइकिल को आग लगा दी। उन्होंने अगले ही दिन काठगोदाम थाना पहुंच कर पुलिस को तहरीर सौंपी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। इससे हौसलाबुलंद अराजकतत्वों ने 16 दिसंबर की रात रौशिल निवासी उनके चचेरे भाई रमेश चंद्र जोशी की मोटर साइकिल को आग लगा दी।

घटना से नाराज पीड़ित मंगलवार को रौशिल ग्राम प्रधान ललित मोहन तिवारी और पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू के साथ काठगोदाम थाना पहुंच गए। पीड़ित थाने के बाहर बैठकर कार्रवाई की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बाहर आकर भरोसा दिया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद लोग शांत हुए। आक्रोशित ग्रामीणों में ग्राम प्रधान ललित मोहन, रमेश चंद्र जोशी, केवलानंद जोशी, पंकज संभल, राजेंद्र बिनवाल, इंदर सिंह मेहता, प्रेम बल्लभ बृजवासी आदि थे

आरोपी बोला, तू बड़ा जज बनाता है…
थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं रमेश चन्द्र जोशी का कहना है कि दोनों बाइकों को अलग-अलग दिन, लेकिन लगभग एक ही समय पर और एक ही तरीके से जलाया गया है। उन्हें रोहित सम्मल नाम के व्यक्ति पर शक है। क्योंकि पहली घटना की शाम रोहित ने उनसे गाली-गलौज की थी। दूसरे दिन घटना के बारे में पूछने व फोन करने पर आया नही। रास्ते में मिलकर पूछा तो यह कहने लगा कि तू बड़ा जज बन रहा है, तुझसे क्यूं मिलूं। मुझे ऐसा-वैसा मत समझना, दो मिनट में सब बता दूंगा। उसी शाम दूसरी बाइक भी जला दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top