Breaking News
बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी के आरोप में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार।
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी में प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत।
प्राइड हॉस्पिटल में पथरी का ऑपरेशन, मर गया मरीज
किसान के 9 लाख से साइबर क्रिमिनल ने कर डाली शॉपिंग।
तीन कॉल… सिम बंद… और एक घंटे में 9.29 लाख की ऑनलाइन शॉपिंग, हल्द्वानी में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला
बनभूलपुरा में लोन के नाम पर ठगी।
गुजरात के जालसाजों ने बनभूलपुरा के लोगों को लगाया चूना
गौला नदी में छलांग लगाने वाला प्रियांशु बिष्ट व नदी में तलाश करती एसडीआरएफ टीम।
मां ने मोबाइल नहीं दिया, 12वीं का छात्र पुल से गौला नदी में कूदा
रामनगर के रिजॉर्ट में सैक्स रैकेट और नकली नोटों का भंडाफोड़।
रात चल रही थी रंगीन पार्टी… अचानक पुलिस की एंट्री, रामनगर के रिजॉर्ट में मचा हड़कंप
पति की मौत के सदमे में पत्नी ने जहर खाकर जान दी।
पति की मौत, सदमे में 80 साल की पत्नी ने खाया जहर
एमटीएस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया डमी अभ्यर्थी।
एमटीएस भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी पकड़ाया, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
काठगोदाम इंटर कॉलेज में चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग।
खराब मौसम में फंसा चॉपर, काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

प्रेमी के साथ भाग गई बीवी, कहीं नहीं मिली, सीसीटीवी में दिखी

– जाने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज भी साथ ले गई महिला

Wife eloped with lover, DDC : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जाने से पहले वह अपने सभी जरूरी दस्तावेज भी साथ ले गई। महिला का पति तलाश में जुटा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। उसने सीसीटीवी खंगालने शुरू किए तब वह नजर आई। पति ने अपनी पत्नी के प्रेमी पर अपहरण का शक जताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी बीती अगस्त में बिना बताए घर से चली गई। खोजबीन में पता चला कि घर से उसका आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज गायब थे। उसने पत्नी की तमाम स्थानों पर तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद उसने सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। तीनपानी में लगे एक सीसीटीवी का फुटेज खंगाला तो उसके पत्नी नजर आ गई।

पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले छह माह से उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति से बात करती थी। शंका है कि इसी व्यक्ति बहला-फुसला कर उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया है। महिला घर छोड़ने से पहले अपना मोबाइल भी घर में ही छोड़ गई है। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top