Breaking News
रामनगर के कोहिनूर हत्याकांड का खुलासा।
सास ने मुंह में कपड़ा ठूंस घोंटा गला, पति ने घुटने से तोड़ी कॉलर बोन
आरटीओ रोड पर बृजानंद विहार स्थित गिरधारी साहू व मंत्री रेखा आर्य का आवास।
कैबिनेट मंत्री के फरार पति गिरधारी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी के कांस्टेबल पर मुकदमा।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने वाले एसओजी कांस्टेबल पर मुकदमा
मृतक सतनाम सिंह।
छोटे भाई को मारने पहुंचे हत्यारों ने बड़े भाई की मारी गोली
जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्या सुनते मंडलायुक्त दीपक रावत।
नौ साल पहले खरीदा प्लॉट निकला दूसरे का, प्रॉपर्टी डीलर ने सड़क भी बेच डाली
यूट्यूबर सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से हल्द्वानी पहुंचा किशोर।
सौरभ जोशी से मिलने देहरादून से अकेले हल्द्वानी पहुंचा 13 साल का फैन
नीला ड्रम हत्याकांड के दोषी साहिल और मुस्कान को मिला मृत्युदंड।
नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी, सौरभ की हत्या में बड़ा फैसला
लालकुआं में रील बनाने से डांटने पर छात्रा ने फांसी लगाई।
रील ने छीन ली रियल लाइफ, 8वीं की छात्रा ने लगा लिया फंदा
इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ और गोल घेरे की फोटो में गैंगेस्टर योगेश भदौड़ा।
एक लाख के इनामी गैंगस्टर को बचाने के आरोप में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ पर शिकंजा

मां बनी 9वीं की छात्रा, बाप घर से फरार

– मुखानी में रहने वाली नाबालिग ने डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में दिया बच्ची को जन्म, परिजनों ने साधी चुप्पी

Minor gives birth to a baby girl in Haldwani, DDC : नैनीताल जिले में हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र में रहने और 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 16 साल की नाबालिग ने बेटी को जन्म दिया। डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में लड़की के नाबालिग होने की पुष्टि हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने चुप्पी साध ली। पुलिस ने अपनी ओर से पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग बेटी के मां बनने के बाद उसका पिता फरार बताया जा रहा है।

मूलरूप से मुरादाबाद उत्तर प्रदेश की रहने वाला एक व्यक्ति मुखानी थानाक्षेत्र में अपनी पत्नी, तीन बेटियां व एक बेटे के साथ किराए के मकान में रहता है। यह व्यक्ति शराबी है और उसकी पत्नी घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण कर रही है। लड़कियां मुखानी थानाक्षेत्र के ही एक पब्लिक स्कूल में पढ़ती हैं। बताया जाता है कि पब्लिक स्कूल में उसकी एक बेटी 9वीं की छात्रा है।

8 दिसंबर को 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग ने डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद जब चिकित्सकों ने नाबालिग का आधार कार्ड और अन्य पहचान संबंधी कागज मांगे तो पता चला कि लड़की नाबालिग है। अस्पताल स्टाफ ने पूछताछ की तो वह कुछ बोलने को राजी नहीं हुए। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

जानकारी के बाद मुखानी पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर पूछताछ की, लेकिन न तो नाबालिग ने कुछ कहा और न ही उसकी मां कुछ बोलने को राजी हुई। जिसके बाद मुखानी पुलिस ने अपनी ओर से मालमे में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर न मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो में खुद मुकदमा दर्ज किया है। जांच एसआई दीपा जोशी को सौंपी गई है। नवजात बच्ची को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के एनआईसीयू में रखा गया है। पिता घर से गायब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top